- डीआईजी समेत 40 से अधिक लोग जख्मी
- आरएस पुरा में निर्माणाधीन मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़
- दोमाना में नारे लगाने के दौरान युवक की मौत
- कठुआ के दियालाचक में भी कश्मीर की गाड़ियों में तोड़फोड़
जम्मू-कश्मीर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद जम्मू बंद के दौरान शुक्रवार को बवाल हो गया। गुज्जर नगर इलाके में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।