फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में ईद की नमाज के बाद भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर पथराव, लहराए गए पाकिस्तान व आईएस के झंडे

Wed, 05 Jun 2019 07:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में पत्थरबाजों का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
ईद की नमाज के बाद बुधवार को घाटी में कई जगह हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। हिंसक झड़पों में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने जाकिर मूसा व अन्य मारे गए आतंकियों के पोस्टर लहराए। साथ ही पाकिस्तान व आईएस जेके का झंडा भी लहराया। काफी देर तक चली हिंसक झड़पों से तनाव की स्थिति बनी रही। 

 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में पत्थरबाजों का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज के बाद सैकड़ों युवा नौहट्टा चौक पर एकत्रित हुए। उनके द्वारा आजादी के हक में और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी  की गई। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान, आईएस जेके, लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद के झंडे लहराए।

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में पत्थरबाजों का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
प्रदर्शनकारियों ने जाकिर मूसा व अन्य मारे गए गए आतंकियों और कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के पोस्टर भी लहराए। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले और पेलेट दागे गए। काफी देर तक हिंसक प्रदर्शन जारी रहा। 

 

4 of 5
श्रीनगर में पत्थरबाजों का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
इस बीच दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और उत्तरी कश्मीर के सोपोर में भी नमाज के बाद पत्थरबाजी होने लगी। यहां भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोलों के साथ साथ पेलेट का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा ओल्ड टाउन अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा आदि इलाकों से भी हिंसक प्रदर्शनों की खबरें प्राप्त हुई हैं। पुलिस के अनुसार कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा अधिकतर जगह स्थिति नियंत्रण में रही। कोई बड़ी घटना नहीं घटी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में पत्थरबाजों का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
हिंसा की आशंका में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे। ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा बलों ने अत्यधिक संयम बरता, लेकिन जब स्थिति बेकाबू होने लगी तो प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। रेल प्रबंधन द्वारा पहले ही बारामुला से बनिहाल के बीच रेल सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें