कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के टॉप कमांडर अबु दुजाना के मारे जाने के बाद इसका असर पाक में बैठे आतंक के आकाओं पर होता दिखने लगा है। माना जा रहा है कि लश्कर आतंकी की मौत के बाद हाफिज सईद समेत पाकिस्तान के कई आतंकियों की हिम्मत टूटने लगी है। आगे की स्लाइड्स में जाने कौन था अबु दुजाना?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Terrorist
- फोटो : File Photo
अबू दुजाना (27) कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर की कमान संभाल रहा था। वो ए++ कैटेगरी का आतंकी था और उसके ऊपर 15 लाख का इनाम भी था। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र गिलगित-बाल्टिस्तान के रहने वाला दुजाना 17 वर्ष की उम्र में लश्कर में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
3 of 6
terrorist
वर्ष 2010 में वह घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ और तब से घाटी की अलग अलग जगहों पर वो ऑपरेट कर रहा था। इस दौरान उसने विशेष रूप से दक्षिणी कश्मीर में लोकल मॉड्यूल के साथ मजबूत संबंध बनाए थे।
4 of 6
terrorist
- फोटो : Demo Photo
अपने शुरुआती दिनों में दुजाना दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले में ऑपरेट कर रहा था। उसकी (दुजाना) नियोजन और निष्पादन की शैली ने उसके आकाओं को काफी प्रभावित किया जिसके चलते उसे अबू कासिम (पूर्व लश्कर कमांडर) के डिप्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
आतंकवादी
लेकिन 29 अक्टूबर, 2015 को दक्षिणी कश्मीर में एक मुठभेड़ के दौरान अबू कासिम के मारे जाने के बाद दुजाना को लश्कर की कमान सौंपी गई।
अबू दुजाना का नाम पांपोर और उधमपुर में सुरक्षाबलों पर हुए हमलों के साथ साथ कई अन्य हमलों में भी सामने आया है। यहाँ तक कि बीएसएफ़ काफिले पर उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड दुजाना ही था जिसका खुलासा हमले को अंजाम देने वाले पकड़े गए एक ज़िंदा आतंकी मोहम्मद नवेद ने पुलिस के सामने किया था। उसने पुलिस को बताया था कि इस हमले को अंजाम देने के पीछे दुजाना और कासिम का हाथ था। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए थे।