फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती के स्वर्ग की ओर पर्यटकों को लुभाने की तैयारी, तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवल मार्ट शुरू

Sat, 16 Nov 2019 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
धरती का स्वर्ग कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर और जम्मू में पर्यटकों को लाने की तैयारी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार मंदिरों के शहर जम्मू में प्रदेश के पर्यटकों को लुभाने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से पर्यटन और टूर ट्रैवल उद्योग से जुड़े लोग पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू पर्यटन उद्योग ने भी देशभर के पर्यटकों को यहां उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता न करने का भरोसा दिलाया। टूर ट्रेवल एजेंसियों ने पर्यटकों को विशेष पैकेज ऑफर किए। जम्मू में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) में देश के विभिन्न हिस्सों से आई प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसियों ने टूरिज्म प्रदर्शनी से पर्यटकों को लुभाया।


 
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
हेरिटेज व एडवेंचर टूरिज्म पर शुरू हुए इस मार्ट में पहुंचे देशभर के टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों की जम्मू-कश्मीर के हालात पर अपने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर किए सवाल पर पर्यटन निदेशक जम्मू दीपिका के शर्मा ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, खासतौर पर जम्मू में हमेशा शांतिपूर्ण माहौल रहा है। कश्मीर में भी हालात सामान्य हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है।

 

4 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
चेयरमैन टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू राजेश गुप्ता ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां भरपूर हेरिटेज और एडवेंचर पर्यटन है। आईटीएम के प्रबंधक निदेशक अजय गुप्ता ने कहा कि मार्ट का उद्देश्य पर्यटकों को आपस में जोड़कर उनकी छुट्टियों को बेहतर बनाना है। उद्घाटन समारोह में कश्मीरी और डोगरी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी।

 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
शहर के एक होटल में रविवार तक इंडिया ट्रैवल मार्ट सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। मार्ट में बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य गतिविधियां की जाएंगी। जम्मू-कश्मीर के पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज ऑफर किए जाएंगे। गोवा पर्यटन विभाग के मैनेजर फ्रांसेस परेरा ने कहा कि हनीमून पर्यटन स्थल से विख्यात गोवा को वेडिंग पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। वेडिंग पर्यटन स्थल बनाने की मांग बढ़ती जा रही है। एडवेंचर टूरिज्म में मयम लेक पर 55 मीटर ऊंचाई से बंजी जंपिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
वेस्ट बंगाल से सहायक मैनेजर शावंती सेन ने बताया कि वेस्ट बंगाल में दार्जिलिंग, डूर्स वाइल्ड लाइफ, सुंदरबन, शक्ति पीठ, बिश्नपुर कल्चरल टूरिज्म आदि स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। इसमें जम्मू-कश्मीर से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें