फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में अब सड़क पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, लद्दाख में सैन्य पोर्टर कंपनी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Thu, 04 Jun 2020 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर लड़ाकू विमानों को आपातकालीन परिस्थितियों में उतारने की तैयारी चल रही है। इसके लिए श्रीनगर-बनिहाल राजमार्ग पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी (246.2 किमी से 249.7 किमी के बीच) का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 - फोटो : सोशल मीडिया
अनंतनाग जिले के मीरबाजार क्षेत्र में इसका निर्माण कार्य लिच कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएई) के क्षेत्रीय प्रबंधक, हेमराज भगत ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी के निर्माण की पुष्टि की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 - फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी सूत्र भी निर्माण कार्य की पुष्टि कर रहे हैं परंतु उन्होंने इसे लद्दाख में चीन के साथ मौजूदा गतिरोध के साथ जोड़ने या नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ झड़पों से किसी प्रकार के संबंध होने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि इस निर्माण कार्य का फैसला पिछले साल जून में लिया गया था।

4 of 5
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 - फोटो : सोशल मीडिया
यह हवाई पट्टी देश भर में बनने वाली 13 अन्य हवाई पट्टियों में से एक है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में भी ऐसी ही हवाई पट्टियां प्रस्तावित हैं।  राजस्थान, उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु में दो-दो व अन्य चार राज्यों में एक-एक हवाई पट्टी बनाई जानी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कश्मीर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण कार्य लगभग 119 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आठ महीने में पूरा होगा। उधर, लद्दाख में सैन्य निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए सेना की पोर्टर कंपनी बनने जा रही है। सेना ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज यानी कि चार जून से 11 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। 15 से 20 जून तक भर्ती चलेगी। पोर्टर कंपनी स्थापित करने के लिए 25 जून की तारीख तय की गई है। 14 कोर जोन वर्कशाप के कर्नल (कमांडिंग आफिसर) प्रवीण लटवाल के अनुसार भर्ती होने वाले सभी पोर्टरों को 9 जुलाई तक क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें