फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के श्रृंगार को 5 देशों से विशेष विमान से आएंगे फूल

Wed, 28 Sep 2016 04:58 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
प्राचीन गुफा की पूजा करते पुजारी - फोटो : File Photo
इस बार नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के शृंगार के लिए पांच देशों से फूल आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
vaishno devi - फोटो : File Photo
ब्रिटेन के लंदन, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और दुबई से विशेष विमानों से फूल मंगाने के लिए आर्डर जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
कुछ विदेशी फूलों में भारतीय फूलों जैसी खुशबू तो नहीं होती है, लेकिन ये बेहद खूबसूरत होते हैं। साथ ही इनमें पूरे दस दिन तक ताजगी बनी रहती है। 

4 of 8
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
सोलह साल बाद अद्भुत संयोग है कि नवरात्र में किसी तिथि का क्षय नहीं है और नवरात्र पूरे नौ दिन तक हैं। दसवें दिन विजय दशमी पर वैष्णो देवी में शत महाचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति है। 
विज्ञापन

5 of 8
vaishno devi - फोटो : Twitter
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर अजीत साहू ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि नवरात्र महोत्सव पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
vaishno devi - फोटो : File Photo
विदेशों के अलावा मुंबई से भी विशेष विमान से पुष्प आ रहे हैं। विदेशों से फूलों की कई खेप आएंगी, ताकि शृंगार में हर दिन ताजा फूल उपलब्ध रहें।
विज्ञापन

7 of 8
vaishno devi - फोटो : File Photo
माता की पिंडियों के अलावा प्राचीन गुफा द्वार और आरती स्थल के साथ-साथ यात्रा मार्ग को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। पूरे दस दिन तक माता के जयकारे गूंजते रहेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
माता वैष्णो देवी के भक्तों को म‌िलेगा फायदा - फोटो : फाइल
यात्रा मार्ग में भी बजने वाले गीत माता की आराधना को समर्पित होंगे। इसके लिए मल्टीपर्पज साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष और गवर्नर एनएन वोहरा पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शत चंडी महायज्ञ में हवन पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ ही शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें