कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस)-मेंस 2016 के स्थगित पेपर की नई तारीख आ चुकी है। मार्च की इस तारीख को ये परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
2 of 4
Examination
- फोटो : demo photo
केएएस-मेंस 2016 के स्थगित पेपर अब 20 और 22 मार्च को होंगे। 20 को पहले सत्र में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ज्योलॉजी पेपर-2 और फिजिक्स पेपर-2 की परीक्षा होगी, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर दो से पांच बजे तक कामर्स एंड एकाउंटेंसी पेपर-2 और मैनेजमेंट पेपर-2 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
3 of 4
exam
- फोटो : DEMO PIC
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के परीक्षा नियंत्रक मोहम्मद मुमताज अली के मुताबिक 22 मार्च को पहले सत्र में एंथ्रोपोलॉजी पेपर-2, जबकि दूसरे सत्र में सोशियोलॉजी पेपर-2 की परीक्षा होगी।
इससे पहले यह परीक्षाएं क्रमश: छह और सात मार्च को होनी थी। हालात का हवाला देते हुए इन्हें स्थगित किया गया था। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है।