फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह: घबराएं मत...कोरोना से उबरने के बाद हो रहीं समस्याओं से ऐसे पाएं निजात

Fri, 28 May 2021 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कोरोना संक्रमण से प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके साथ ही संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। निगेटिव होने के बाद आपको संभलकर रहना होगा। पोस्ट कोविड कंप्लिकेशन में ठीक हो चुके लोगों को कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर रही हैं। मानसिक समस्याओं में ब्रेन फाग सिंड्रोम, पोस्ट कोविड डिप्रेशन और पोस्ट कोविड स्ट्रेस डिसऑर्डर प्रमुख है। 

अपनों से न मिल पाने, परिवार में संक्रमण की आशंका, आर्थिक और सामाजिक चुनौती जैसे तमाम विषयों को लेकर अनिश्चितता के माहौल में लोगों में अनिद्रा की समस्या अधिक हो रही है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में ऐसे कई मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं।

जम्मू के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जगदीश थापा कहते हैं कि ब्रेन फाग सिंड्रोम में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन में पीड़ित का ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है। इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में यादाश्त कम होना, अनिद्रा, घबराहट, बैचेनी, पसीना आना, रोने का दिल करना आदि लक्षण रहते हैं। इसी तरह पोस्ट कोविड डिप्रेशन में उदासी रहना, भूख न लगना, चुप रहना, धीमा अहसास होना, कमजोरी महसूस करना, बोलने का दिल न करना, मूवमेंट कम होना, ध्यान में कमी होना, नकारात्मक सोच बढ़ना आदि लक्षण रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
जबकि पोस्ट कोविड स्ट्रेस डिसऑर्डर में एंजायटी, पैनिक अटैक, ऐसा लगना कि पता नहीं क्या हो जाएगा, मौत का डर आदि लक्षण रहते हैं। पहले से मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय रोगों से पीड़ितों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कोविड के समय में चिंता, तनाव और अकेलापन, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने का डर भी लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। इसके अलावा कोविड के दौरान ली गई स्टेरायड के इस्तेमाल के चलते भी नींद की समस्याएं देखी जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
अनिद्रा को दूर करने के टिप्स 
  • इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स में शाम के बाद मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि से दूरी बनाकर रखें, जरूरी काम को ही निपटाएं। रात्रि में काम करने से परहेज करें 
  • सोने का समय निर्धारित करें और हर दिन उसी समय पर सोने की कोशिश करें
  • अगर रात को नींद नहीं आ रही है तो दिन में सोने से बचें, ताकि रात को अच्छी नींद मिल सके
  • हर समय बिस्तर पर न रहें और अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं
  • व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर भी आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं 
  • पोस्ट कोविड के बाद अगर आप में दो हफ्ते तक लक्षण रहते हैं तो डॉक्टर से उचित चिकित्सा सलाह लें
  • डॉक्टर की सलाह पर एंटी एंजायटी, एंटी स्लीप और एंटी डिप्रेशन दवाएं लेनी पड़ सकती हैं

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
पोस्ट कोविड के बाद पारिवारिक और सामाजिक समर्थन बढ़ाने की अधिक जरूरत होती है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टेलीफोन या सोशल मीडिया से अपनों के साथ वार्तालाप बढ़ाएं। अकेले न रहें और खुद को अन्य गतिविधियों में व्यस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
यह भी देखें की कि कोविड से मृत्युदर और सक्रिय मामले कुछ ही फीसदी है जबकि एक बड़े फीसदी में लोग ठीक भी हो रहे हैं, इससे अपनी सकारात्मक सोच को बढ़ाएं। टीवी चैनलों पर कोविड से जुड़ी अधिक खबरें न देखें, जिससे आप में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन बढ़ सकती हैं। खुद के मनोरंजन के लिए अधिक साधन ढूंढे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें