शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी उधमपुर में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 11वें बैच के प्रशिक्षु डीएसपी आफिसर के रूप में 17 और प्रोवेशनरी प्रोसिक्यूटिंग आफिसर के रूप में 106 युवाओं ने देश सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन
2 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने परेड की सलामी ली गई।
विज्ञापन
3 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
एकेडमी के डायरेक्टर आईजीपी राजेश कुमार की देखरेख में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह विशेष अतिथि थे।
4 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
परेड कमांडर डीएसपी प्रोवेशनरी इंजीनियर शेख आदिल मुश्ताक ने मुख्यमंत्री को परेड के निरीक्षण का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन
5 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद परेड कमांडर सहित द्वितीय परेड कमांडर डीएसपी प्रोवेशनरी डॉ. सनिया वानी के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी एवं प्रोसिक्यूटिंग आफिसर के ट्रूप्स ने मार्चपास्ट के माध्य से मुख्यमंत्री को सलामी दी।
विज्ञापन
6 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
आखिर में राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
7 of 8
passing out pared
- फोटो : Amar Ujala
एकेडमी के डायरेक्टर राजेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षण हासिल करने और प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुबारकबाद दी और भविष्य में पुलिस अधिकारी के रूप में अपने पद का सदुपयोग करते हुए देश एवं समाज की रक्षा के लिए ईमानदारी एवं लगन से काम करने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, उधमपुर विधायक पवन कुमार गुप्ता, चेयरमैन विजलेंस कमेटी कुलदीप खुड्डा, डीजीपी रजिंद्र कुमार सहित सेना, वायुसेना के आला अधिकारी, डीसी नीरज कुमार, एसएसपी उधमपुर शैलेंद्र मिश्रा, सूचना विभाग के निदेशक शाहिद इकबाल चौधरी, एयरचीफ मार्शल, सबएरिया कमांडर सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।