भारत और पाकिस्तान के विभाजन से अलग हुआ गिलानी कुनबा लगभग 70 साल बाद नए रिश्ते में बंध गया। एलओसी के इस पार तीसरी पीढ़ी से ओवैस गिलानी और उस पार फैजा गिलानी की शादी निकाह तय होने के दो साल बाद हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
दिलचस्प है कि पीओके के मुजफ्फराबाद में फैजा गिलानी के वालिद से ओवैस के पिता 2014 में मिलकर निकाह तय कर आए थे। निकाह की तारीख और तैयारियां कई मर्तबा तय की गईं लेकिन हर बार अड़चनों में मामला अटक गया।
विज्ञापन
3 of 8
kashmir
- फोटो : PTI
इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, दोनों के निकाह की रस्म आखिरकार ऐसे वक्त पर बिना किसी अड़चन के पूरी हो गई जब घाटी की हिंसा के चलते स्थानीय लोगों की शादियां और निकाह स्थगित हो रहे हैं।
4 of 8
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
दूल्हा ओवैस गिलानी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। दुल्हन फैजा गिलानी मुजफ्फराबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन
5 of 8
पीओके
फैजा ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी आफ मॉडर्न लेंग्वेजेस से एजूकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ओवैस के पिता शब्बीर गिलानी ने बताया वह खुद पुलिस से एसएसपी पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन
6 of 8
kashmir
- फोटो : File Photo
वर्ष 2014 में वे श्रीनगर से कारवां-ए-अमन बस सेवा से मुजफ्फराबाद गए थे। फैजा के परिवार से मिलकर बेटे का निकाह पक्का कर आए थे। लेकिन, निकाह की रस्म को पूरा करने के लिए उन्हें दो साल तक इंतजार करना पड़ा। कई बार निकाह और दावत का शेड्यूल तैयार किया गया पर कोई न कोई अड़चन आड़े आ जाती।
विज्ञापन
7 of 8
kashmir
- फोटो : Amar Ujala
कारवां-ए-अमन बस सेवा भी घाटी के हालात की वजह से कई बार रोक दी गई। पिछले दिनों बस सेवा बहाल हुई तो दोनों परिवारों से करीबी रिश्तेदार सोमवार को बांदीपोरा में एकत्रित हुए। इसके बाद निकाह की रस्म को पूरा कर लिया गया।
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
उल्लेखनीय है कि घाटी में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रही रियासत पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। घाटी के पुलिस कर्मियों को नौकरी छोड़ने को धमकाया भी जा रहा है।