फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की नई ईबारतः कश्मीर के सब इंस्पेक्टर ने पीओके की लड़की से रचाई शादी

Sat, 03 Sep 2016 05:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
kashmir - फोटो : Amar Ujala
भारत और पाकिस्तान के विभाजन से अलग हुआ गिलानी कुनबा लगभग 70 साल बाद नए रिश्ते में बंध गया। एलओसी के इस पार तीसरी पीढ़ी से ओवैस गिलानी और उस पार फैजा गिलानी की शादी निकाह तय होने के दो साल बाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 8
kashmir - फोटो : Amar Ujala
दिलचस्प है कि पीओके के मुजफ्फराबाद में फैजा गिलानी के वालिद से ओवैस के पिता 2014 में मिलकर निकाह तय कर आए थे। निकाह की तारीख और तैयारियां कई मर्तबा तय की गईं लेकिन हर बार अड़चनों में मामला अटक गया।
विज्ञापन

3 of 8
kashmir - फोटो : PTI
इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, दोनों के निकाह की रस्म आखिरकार ऐसे वक्त पर बिना किसी अड़चन के पूरी हो गई जब घाटी की हिंसा के चलते स्थानीय लोगों की शादियां और निकाह स्थगित हो रहे हैं।

4 of 8
kashmir - फोटो : Amar Ujala
​दूल्हा ओवैस गिलानी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। दुल्हन फैजा गिलानी मुजफ्फराबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन

5 of 8
पीओके
फैजा ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी आफ मॉडर्न लेंग्वेजेस से एजूकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ओवैस के पिता शब्बीर गिलानी ने बताया वह खुद पुलिस से एसएसपी पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
kashmir - फोटो : File Photo
​वर्ष 2014 में वे श्रीनगर से कारवां-ए-अमन बस सेवा से मुजफ्फराबाद गए थे। फैजा के परिवार से मिलकर बेटे का निकाह पक्का कर आए थे। लेकिन, निकाह की रस्म को पूरा करने के लिए उन्हें दो साल तक इंतजार करना पड़ा। कई बार निकाह और दावत का शेड्यूल तैयार किया गया पर कोई न कोई अड़चन आड़े आ जाती।
विज्ञापन

7 of 8
kashmir - फोटो : Amar Ujala
​कारवां-ए-अमन बस सेवा भी घाटी के हालात की वजह से कई बार रोक दी गई। पिछले दिनों बस सेवा बहाल हुई तो दोनों परिवारों से करीबी रिश्तेदार सोमवार को बांदीपोरा में एकत्रित हुए। इसके बाद निकाह की रस्म को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
उल्लेखनीय है कि घाटी में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रही रियासत पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। घाटी के पुलिस कर्मियों को नौकरी छोड़ने को धमकाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें