भारत पाक सीमा पर पिछले चार दिनों से हो रही गोलीबारी ने अब तक 11 जिंदगियों को अपने आगोश में ले लिया है। पाक की ओर से हो रही फायरिंग में तकरीबन 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जबकि 70 हजार लोगों ने अपना घर-बार छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
2 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : SANJAY GUPTA
अरनिया, सांबा और हीरानगर सेक्टर में आज भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हो रही है। सांबा में अब तक दो, हीरानगर में एक और आरएस पुरा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि 6 घायल हो गए हैं। जबकि तीन बीएसएफ के जवान भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
पाकिस्तान की गोलीबारी
इस गोलीबारी में कई लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मोर्टार के छर्रे कई मवेशियों को भी लगे हैं जिससे उनकी मौत हो गई।
4 of 10
गांव छोड़कर जाता परिवार बयां करता आपबीती
- फोटो : अमर उजाला
70 हजार से अधिक आबादी सुरक्षित स्थानों पर चली गई है। गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : PTI
रमजान के मौके पर भारत ने भले ही सीजफायर का एलान कर दिया हो लेकिन पाकिस्तान के लिए इस्लाम और रमजान के मतलब बिलकुल जुदा हैं। पाक रमजान के मौके पर गोलीबारी तेज कर रोजेदारों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि हमारी सुबह की नींद डर और दहशत के बीच पाक की गोलीबारी से खुलती है।
विज्ञापन
6 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : AMAR UJALA
गांव वालों का कहना है कि कई ऐसे भी मोर्टार हैं जो खेतों में गीले होने के कारण धंस गए है और अभी तक नहीं फटे हैं। प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। क्यूंकि इन मोर्टारों को फटने के कारण पहले भी कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ चुका है।
विज्ञापन
7 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : AMAR UJALA
गांव वालों को बचाने के लिए लगी पुलिस की गाड़िया भी पाक की गोलीबारी का शिकार हुई हैं।
8 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : AMAR UJALA
स्थानीय लोगों के मुताबिक सरकार की ओर से ठहरने और खाने पीने का कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया है। लोग आस पास के इलाकों में शरण लेकर खुद के पैसे से चंदा इकट्ठा कर खाने पीने का इंतजाम कर रहे हैं।
9 of 10
CEASEFIRE
- फोटो : AMAR UJALA
पूरा इलाका वीरान हो चुका है। हर घर पर ताला लटका हुआ है। लोग अपने जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर अपने आशियानें को छोड़ कर जा चुके हैं।