जम्मू और कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड में ग्राउंड जीरो से पेश हैं 10 तस्वीरें जो अपने आप में पूरी कहानी को बयां कर रही है। इस पूरे केस में की एक एक जगह की तस्वीरें पेश हैं।
विज्ञापन
2 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
सबसे पहली तस्वीर है कठुआ की निर्भया के घर की। कठुआ के रसाना इलाके में बना ये घर बच्ची के मामा युसूफ का है। बच्ची इसी घर में रहती थी। बता दें कि इस समुदाय का अकेला यही पक्का घर है। तीन कुनबों को छोड़ कर बाकी के कुनबे काफी दूरी पर हैं।
विज्ञापन
3 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
अब इस मकान में ताला जड़ा दिखाई पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला है कि बच्ची के परिजन हर साल की तरह इस साल भी गर्मियों के दिनों में पहाड़ों पर निकल गए हैं। इस कारण से से घर में ताला जड़ा है। इस समय घर के आसपास दूसरा कोई घर नहीं है।
4 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये तस्वीर है सांझीराम के घर की, जिसे क्राइम ब्रांच ने इस पूरे केस के मुख्य आरोपी करार दिया है। बता दें कि सांझी राम राजस्व विभाग में बतौर जिलादार काम करता था। नवंबर 2017 में वह इस पद से ही रिटायर हुआ था।
विज्ञापन
5 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये तस्वीर है उस देव स्थान की जहां क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम ब्रांच की ओर से पेश की गई चार्ज शीट में भी इसी स्थान का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये नजारा उसी देव स्थान के अंदर का है। यहां किसी भगवान की मूर्ति या मंदिर नहीं है। इसके साथ ही ये देव स्थान किसी का व्यक्तिगत नहीं है। तीन गांव, जिसमें कूटा, रसाना और धमियाल शामिल हैं, उन सभी गांवों के लोगों का यह साझा देव स्थान है। हर रविवार को देव स्थान में भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें तीनों गांवों के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
देव स्थान को अगर बाहर से देखा जाए तो वो कुछ ऐसा नजर आता है। देव स्थान के कुल तीन दरवाजे हैं और देव स्थान को आने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता कच्चा है, जबकि दूसरा पक्का है। देव स्थान दो ओर से घने जंगल और खाई से घिरा हुआ है। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा जा रहा है कि यदि देवस्थान में बच्ची को रखा गया था तो क्या वहां से मल मूत्र नहीं मिले। इतने दिनों तक क्या उसने मल-मूत्र का त्याग नहीं किया।
8 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये वही जगह है जहां कठुआ की निर्भया का शव बरामद हुआ था। उसके घर से महज कुछ दूर पर ही ये स्थान है। मामले में आरोपी सांझी राम की बेटी मोनिका शर्मा के अनुसार उसके परिजनों को बेवजह फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि बच्ची को रास्ते पर ही क्यों फेंका, उसे दबाया या जलाया भी जा सकता था। बच्ची के घर के पास शव फेंकने का कोई तुक नहीं बनता है।
9 of 10
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
ये उसी बकरवाल समुदाय के कुनबे हैं बच्ची भी इसी बिरादरी से ताल्लुक रखती थी। अभी बकरवाल समुदाय के कुछ कुनबे उस इलाके में मौजूद है। ये सभी गर्मी आते ही पहाड़ों पर चले जाते हैं। एक स्थानीय बकरवाल के मुताबिक बच्ची का शव जिस दिन बरामद हुआ था उसी दिन उनका एक कुनबा पहाड़ों पर चला गया था।
गांव में बक्करवाल समुदाय के करीब दस कुनबे हैं। बाकी के कुनबे कुल्ले में रहते हैं। इस समुदाय का अकेला यही पक्का घर है। तीन कुनबों को छोड़ कर बाकी के कुनबे काफी दूरी पर हैं।