फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: घाटी के सितारों ने बिखेरी चमक, LG सिन्हा ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित, यादगार बना सम्मान

Mon, 22 Jun 2026 07:22 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उपराज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर घाटी के मेधावियों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। यहां देखें श्रीनगर में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की खास तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
घाटी के होनहारों के लिए सोमवार का दिन किसी सुनहरे सपने के सच होने जैसा रहा। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जब दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपरों को मंच पर बुलाया गया तो पूरा माहाैल उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। उपराज्यपाल के हाथों पहली बार मिले इस सम्मान से बच्चों के चेहरों पर कामयाबी की चमक और भविष्य के लिए नई उड़ान का हौसला साफ नजर आ रहा था।

यहां क्लिक कर अपनी तस्वीर देखें: https://drive.google.com/drive/folders/192dOepWDoobO0ditFpHhSI7OaTsvTQXB?usp=sharing
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला, शोपियां और सुदूर गुरेज घाटी जैसे दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे इन विद्यार्थियों में उपराज्यपाल के साथ मंच साझा करने व फोटो खिंचवाने और इस पल को यादगार बनाने की अद्भुत होड़ दिखी।
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
उपराज्यपाल ने भी बेहद आत्मीयता से मुस्कुराते हुए न सिर्फ बच्चों से बातचीत की बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया। एलजी के इस स्नेह ने बच्चों के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।यह क्षण सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि उनके साथ आए माता-पिता के लिए भी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बन गया।

4 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
अपने लाडलों को इतने बड़े मंच पर सम्मानित होते देख कई माता-पिता की आंखें गर्व व खुशी से नम हो गईं। वे इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए सहेजने के लिए अपने मोबाइल कैमरों से लगातार तस्वीरें और वीडियो बनाते रहे। पूरा समारोह क्षेत्र खुशी, उल्लास और अटूट गौरव के माहौल से महक उठा। इसने यह साबित कर दिया कि चुनौतियों को पार कर आई घाटी की नई पीढ़ी अब रुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
बीते साल हुए पहलगाम हमले के बाद स्कूल बंद थे, इंटरनेट प्रभावित था और लोग डरे हुए थे। ऐसे माहौल में पहलगाम से सटे ऐशमुकाम की छात्रा फलक गुलजार ने पढ़ाई जारी रखी और 12वीं विज्ञान संकाय में 99 फीसदी अंक हासिल किए। अब उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है और वह नीट की तैयारी में जुटी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
फलक बतातीं हैं कि हमले के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा सा था। लोगों में डर था। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए। छह-सात दिन तक सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं, जबकि स्कूल लगभग 20 दिन तक बंद रहे। इंटरनेट की रफ्तार भी काफी धीमी थी, जिससे पढ़ाई में दिक्कत आई।स्कूल खुलने के बाद भी शुरुआत में बहुत कम छात्र पहुंचते थे। धीरे-धीरे माहौल सामान्य हुआ और बच्चे वापस कक्षाओं में आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
 फलक कहतीं हैं कि मैंने ने भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाया और तैयारी जारी रखी। मुश्किल वक्त में हार मानने के बजाय लक्ष्य पर ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें