फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ एकजुटताः आंधी-बारिश में भी जले संकल्प के दीये, त्योहार सा रोशन हुआ जम्मू-कश्मीर

Mon, 06 Apr 2020 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
बारिश और आंधी के कारण मंदिरों का शहर जम्मू समेत पूरा संभाग पहले अंधेरे में डूबा फिर यकायक दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

2 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का जबरदस्त उत्साह के साथ संदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बीच लोगों ने घरों की बालकनी और बरामदे में दीये जलाकर गली-मोहल्ले रोशन कर दिए। नजारा ठीक दीपों के त्योहार दिवाली जैसा था।

4 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
किसी ने आटे के दीपक बनाए तो किसी ने मोमबत्ती इस्तेमाल की।
विज्ञापन

5 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
ठीक नौ बजे ही सभी ने घरों की बिजली बंद कर नौ मिनट तक एक साथ दीप, मोमबत्ती, टॉर्च जलाई।
विज्ञापन

6 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
सभी के चेहरों पर कोरोना से जंग जीतने का भरोसा और एक दूसरे का साथ देने के संकल्प के भाव नजर आए।
विज्ञापन

7 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच रायपुर दोमाना में महंत शास्त्री ने इस प्रक्रिया को अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने जलते हुए दीयों से ‘किल कोविड-19’ की आकृति बनाकर कोरोना को मात देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराएं। हमने पीएम के आह्वान पर दीये जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुटता दिखाई है।

8 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर संभाग में भी लोगों ने रात नौ बजते ही अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर दी।

9 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
किसी ने दीपक जलाया तो किसी ने मोबाइल टार्च जलाकर कोरोना से लड़ने में एकजुटता दिखाई। सभी ने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। लोगों ने बारिश के बीच भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

10 of 10
बारिश-आंधी में भी जले संकल्प के दीये - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू संभाग में इस मासूम बच्ची ने भी दिये जलाकर कोरोना को हराने का संदेश दिया। बच्ची ने कहा कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें