जम्मू के दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। शाम होते ही दशहरा मैदान पर भगवान श्रीराम के अग्नि बाण ने अहंकारी रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। दशहरा मैदान पर दशानन का दहन देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान मैदान के दोनों तरफ की सड़कें लोगों से खचाखच भरी रहीं। दशानन दहन के समय वीर बजरंगी और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा गांधीनगर गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू में दशहरा का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पर भगवान राम की झांकी निकाली गई। झांकी में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की सेना सवार थी। जैसे ही प्रभु श्रीराम की झांकी दशहरा मैदान पर पहुंची तो लोग शीश झुकाकर प्रभु राम को नमन किया। इस दौरान वीर हनुमान ने लंका से मां सीता को निकालकर लंका दहन की। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने अग्नि बाण से रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधक ट्रस्ट के बैनर तले दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू में दशहरा का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो एक दिन उसका विनाश होता ही है। कार्यक्रम में एमएलसी विक्रम रंधावा, पार्षद वार्ड-21 भानू महाजन, मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क मौजूद रहे।
4 of 5
जम्मू में दशहरा का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
पटाखों के शोर से गूंजा आसमान
रावण दहन के समय पटाखों के शोर से पूरा गांधीनगर गूंज उठा। श्रीराम की झांकी जैसे ही दशहरा मैदान पर पहुंची तो रंग बिंरगे फव्वारे, पटाखे और आतिशबाजी हुई। इस दौरान बच्चों पटाखों और आतिशबाजी का आनंद लिया।
अप्सरा रोड पर मेले जैसा माहौल
अप्सरा रोड के साथ दशहरा मैदान में रावण दहन किया गया। इस दौरान आसपास का माहौल मेले जैसा रहा। लोग घरों और दुकानों की छतों से पुतलों का दहन देखते रहे। इस दौरान सड़क किनारे खिलौने और खानपान के स्टाल लगे थे। छोटे बच्चे राम और हनुमान के मास्क पहने दिखाई दिए।