फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगाल पाकिस्तान की हकीकत, हेरोइन बेचकर पैसा जुटा रही खुफिया एजेंसी आईएसआई, गवाह हैं ये तस्वीरें

Tue, 30 Jun 2020 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी आईएसआई - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पास आतंकी गतिविधियों को चलाने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए वह कश्मीर में ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी है। इसके लिए बड़े स्तर पर कश्मीर में आतंकियों के मददगारों को लगाया गया है। जो कश्मीर से लेकर पंजाब तक ड्रग्स पहुंचा रहे हैं। इससे इकट्ठा होने वाला पैसा आतंकियों को दिया जा रहा है। यही नहीं, सीमा पार से आने वाले हथियारों को भी आतंकियों तक पहुंचाया जा रहा है। एक माह में 150 करोड़ से अधिक ड्रग्स भेज चुकी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी आईएसआई - फोटो : अमर उजाला
11 जून को सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के तीन मददगारों को दबोचा था। इनके पास से 1.34 करोड़ रुपये की नकदी, 80 करोड़ रुपये की 21 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इसके बाद 27 जून को कुपवाड़ा में आतंकियों के पांच मददगारों से 60 करोड़ रुपये की 13.5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी आईएसआई - फोटो : अमर उजाला
11 जून को पठानकोट अमृतसर हाईवे पर कश्मीर के ड्रग्स तस्कर दबोचे गए। इनके पास से हथियार भी मिले। इसके पहले भी कई बार ड्रग्स की खेप के साथ आतंकियों के मददगारों को दबोचा गया है। आतंकी रियाज नायकू के लिए काम करने वाले पंजाब में सक्रिय मददगारों से भी 25 अप्रैल को करोड़ों रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी।  

 

4 of 5
ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी आईएसआई - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विंग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान कश्मीर और जम्मू की एलओसी को ड्रग्स की सप्लाई के लिए इस्तेमाल कर रहा है। पहले पंजाब बॉर्डर से ड्रग्स भेजी जाती थी। अब कश्मीर और जम्मू की एलओसी से भेजी जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी आईएसआई - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान हेरोइन की सप्लाई ज्यादा भेज रहा है, क्योंकि इसकी कीमत अधिक होती है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, राजोरी और पुंछ के अलावा कभी कभार जम्मू, सांबा और कठुआ बॉर्डर से सप्लाई भेजी जाती है। बड़े स्तर पर आतंकियों के मददगारों को ड्रग्स सप्लाई में लगाया गया है। इसके खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक विशेष रणनीति के तहत काम करना होगा।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें