पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार
बड़ी संख्या में पाकिस्तानी गोले लोगों के घरों के आसपास पड़े हैं। इसके कारण लोग खेतों में काम करने जाने से भी डर रहे हैं। गांव डोकरी के मोहम्मद अकबर, अब्दुल रहीम, मोहम्मद सलीम आदि का कहना है कि तीन चार दिन पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में गांव में छह से अधिक मोर्टार शेल बिखरे पड़े हैं। हमने क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों से इन्हें निष्क्रिय करने की मांग की।