फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कबूतरों के जरिए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज कल कई नए तरीकों से जासूसी कर रहा है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में हाल ही में वायुसेना ने एक संदिग्ध गुब्बारा मार गिराया। आशंका जताई जा रही है कि ये गुब्बारा जासूसी के लिए भेजा गया था, तो वहीं आज कल जम्मू-कश्मीर से लगती  अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी परिंदे देखे जा रहे हैं, जिनके पैरों में एक खास तरह की रिंग लगी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या कबूतरों के जर‌िए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

2 of 6
वर्तमान में सरहद पार से बड़ी संख्या में पक्षी भारतीय क्षेत्र में पहुंच रहे। इनमें कुछ खास तरह के पक्षी भी हैं, जो आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे कोई पड़ोसी देश की साजिश बता रहा, तो कोई कुछ और। जिनके पक्षियों के बसेरे तक ऐसे पक्षी पहुंच रहे, वह सीमा पार की साजिशों से अनजान हैं।
विज्ञापन

क्या कबूतरों के जर‌िए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

3 of 6
सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भी शायद अभी तक इस पर नहीं गया है। सीमावर्ती गांव के लोगों ने कुछ पाकिस्तानी पर‌िंदों को पकड़ कर अपने घर में रख लिया है। आरएस पुरा सेक्टर में सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में परिंदे पहुंचते हैं। इस बार गांवों में कुछ कबूतर पहुंचे हैं, जिनके पैर में रिंग दिख रही है। उस पर नंबर भी दिखाई दे रहे।

क्या कबूतरों के जर‌िए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

4 of 6
पक्षी प्रेमी बताते हैं कि यह परिंदे पड़ोसी देश से आए हैं। कबूतरों के पैरों में पड़ी रिंग के पीछे क्या सच्चाई है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन अगर खतरनाक मंसूबे के तहत ऐसा किया गया है, तो इसके गंभीर परिणाम भविष्य में सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

क्या कबूतरों के जर‌िए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

5 of 6
बताया जाता है कि पाकिस्तान से आए कबूतर स्थानीय कबूतरों में मिल जाते हैं। ध्यान से देखने पर पैरों में प्लास्टिक की रिंग होती है। उस पर नंबर देखा जा रहा है। कोड के साथ आगे के नंबर को पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कबूतरों के जर‌िए भारतीय सीमा में जासूसी कर रहा पाकिस्तान?

6 of 6
देखने से लगता है कि यह संपर्क नंबर है, जो बाकायदा कोड के साथ है। कबूतर पालने के शौकीन बस यही समझ रहे कि शर्त लगाकर भी कबूतरों को छोड़ा जाता है। हालांकि वह पाकिस्तान की साजिश से भी इनकार नहीं करते। लोगों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को चाहिए कि वह इसकी जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें