फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं भारतीयों के नाम से फर्जी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट

Mon, 04 Mar 2019 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
militants - फोटो : अमर उजाला
  • तमाम कोशिशों के बावजूद सोशल मीडिया पर कंट्रोल नहीं
  • व्हाट्सएप ग्रुपों पर सख्ती के बाद ट्विटर पर सक्रिय हुए देश विरोधी तत्व

जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। भारतीयों के नाम पर बनाए गए फेसबुक, ट्विटर के फर्जी अकाउंट से ऐसा किया जा रहा है। यह अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण राजोरी जिले का है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
militants social media - फोटो : अमर उजाला
यहां किसी ने राजोरी के जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के नाम का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया। इसमें लिखा कि अस्पताल में भारतीय सेना के कुछ जवानों के शव पड़े हुए हैं। इसी तरह के कई और अकाउंट हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
militants social media - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, राजोरी, जम्मू, सांबा जिलों में व्हाट्सऐप ग्रुपों पर देश विरोधी तत्व दुष्प्रचार कर रहे थे। कई लोग अफवाहें फैलाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने व्हाट्सऐप को लेकर जरूरी आदेश दिए। सख्ती के बाद अब शरारती तत्व दूसरी साइट पर सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, अभी व्हाट्सऐप का भी पूरा डाटा इकट्ठा नहीं किया गया है।  

 

4 of 5
social media
साइबर सेल जम्मू के इंचार्ज एसपी संदीप मेहता ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट की मॉनीटरिंग सीआईडी विंग कर रहा है। ऐसा कोई मामला जब सामने आता है, तो पुलिस की जांच में हम उनकी मदद करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
social media
सेना का मनोबल गिराना है मकसद
सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से सेना के बारे में दुष्प्रचार करने का मूल मकसद जवानों का मनोबल गिराना है। इन पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं। ऐसे अकाउंट की पड़ताल करने के लिए पुलिस के सीआईडी विंग को कमान दी गई हैं। सीआईडी मुख्यालय इस पर नजर बनाए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें