फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर मारी गोली, बिलखती पत्नी की बात सुन दहल जाएगा दिल

Tue, 22 Apr 2025 08:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पहलगाम

सार

इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो विदेशी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर जरूरी कदम उठाने को कहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
सुरक्षाबलों ने महिला को निकाला सुरक्षित - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक बेहद ही दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको दिखा नहीं सकते लेकिन जो बात वीडियो में कही गई है वो बता रहे हैं। एक महिला रोती हुई मदद मांग रही है वह वहां मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति से कह रही है कि आतंकी धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मार रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर जाते सुरक्षा कर्मी - फोटो : PTI
ये मुस्लिम नहीं और मार दी गोली
मैं और मेरे पति यहां पर बैठकर भेल खा रहे थे। इस बीच आतंकी आते हैं और कहते हैं ये मुस्लिम नहीं लग रहे, इन्हें मार दो और मेरे पति को गोली मार दी। वहीं एक अन्य महिला कहती हुई नजर आ रही है कि मेरे पति को बचा लो...वो वहां पर पड़े हैं। वहीं एक अन्य महिला अपने पति को कुर्सी पर बैठाए हुए है और कहती हुई नजर आ रही है कि प्लीज मेरी मदद करो। इन्हें गोली लगी है। 

विज्ञापन

3 of 4
सुरक्षा बलों ने घेरा पूरा इलाका - फोटो : PTI
'कोई मेरे बेटे को बचा लो'
वीडियो में एक अन्य महिला कहती हुई नजर आ रही है कि कोई मेरे बेटे को बचाए। इस पर स्थानीय व्यक्ति पूछता है कि कहां है आपका बेटा। महिला घास के मैदान की तरफ इशारा करके बताती है कि वहां है। इस पर स्थानीय कहता है कि आप चिंता मत करो हम हैं आपकी मदद के लिए। 
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर सुरक्षा बल - फोटो : PTI
हमले में एक के मरने की पुष्टि, सात घायल
हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमे दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम क्षेत्र में भेजी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें