फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: खामोश पहलगाम... सड़कों पर सन्नाटा, वादियों की रौनक गायब; हमले के बाद कैसे हैं हालात?

Wed, 23 Apr 2025 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
1 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : pti
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर करीब 26 लोगों की हत्या कर दी। सैलानियों की चहल पहल से गुलजार रहने वाले पहलगाम की सड़कों पर आज सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानों पर ताले लटके हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। बायसरन घाटी में वादियों की रौनक गायब है। घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, कश्मीर घाटी में बुधवार को 35 साल में पहली बार आतंकवादी हमले के खिलाफ बंद रखा गया तथा सभी क्षेत्रों के संगठनों ने पहलगाम पर्यटक स्थल में हुई हत्याओं के विरोध में बंद का समर्थन किया। उधर, सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले के तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI
मिनी स्विटजरलैंड कहलाने वाली बायसरन घाटी मंगलवार सुबह से दोपहर होने तक पर्यटकों की खिलखिलाहटों से गुलजार थी। अचानक से खिलखिलाहट चीत्कार में बदल गई। कायर आतंकी आए और अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चले गए। पीछे रह गए गम और दर्द के निशां। भय से कुछ वक्त खामोश हुई बायसरन घाटी अचानक से चारों तरफ से आ रही रोने की आवाज और बचा लेने की गुहार लगाती चीखों से गूंजने लगी। जिसे जहां और जिस तरह राह दिखी भागने लगा। किसी के चेहरे पर खून के छीटें थे, किसी की गर्दन से खून रिस रहा था, किसी के हाथ खून से सने थे।

विज्ञापन

3 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
मेरे पति को बचा लो….
हाथों में लाल चूड़ा पहने एक युवती की चीख और आंखों से बरसते आंसू हर किसी के दिल को दहलादेने वाले थे। पति का शव मैदान के बीचोंबीच पड़ा था। कभी वो उसके पास जाकर इस आस में उसे झंझोड़ रही थी कि मानो वह उठ बैठेगा.. और कभी वो वहां मौजूद कुछ पत्रकारों और लोगों तक मेरे पति को बचा लो...की मदद मांगती नजर आ रही थी।

4 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI
पति के बहते खून को रोकने के प्रयास और मदद मांगती रही
दूसरी तरफ एक महिला पर्यटक घायल पति को किसी तरह से उठाकर किनारे ले गई। किसी तरह से एक कुर्सी पर बैठाया। उसके बहते खून को रोकने के लिए अपना स्टोल उसके गले पर बांधा। तब तक वह खुद भी खून से सन चुकी थी। सहमी सी वह महिला भी बस चिल्लाती रही कि मेरी हेल्प करो...मेरे पति को बचा लो।
विज्ञापन

5 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI
बेटी बोली-पिता कलमा नहीं पढ़ पाए, तो सिर में गोली मारी
हमले में जख्मी पुणे की आसावरी जगदाले (26) ने कहा, आतंकियों ने उनके पिता संतोष जगदाले (54) को तंबू से बाहर निकाला और कलमा पढ़ने को कहा। जब उनके पिता ऐसा नहीं कर पाए, तो उनके सिर और पीठ में तीन गोलियां दाग दीं। उनके चाचा को भी गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI
मृतकों में करनाल के नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) भी शामिल हैं। कोच्चि में तैनात विनय की छह दिन पहले ही शादी हुई थी। वह हनीमून की छुट्टी पर थे। कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी आतंकियों ने हत्या कर दी। उनकी ढाई महीने पहले शादी हुई थी। हैदराबाद में तैनात आईबी अधिकारी मनीष रंजन भी हमले में मारे गए। बिहार निवासी मनीष पत्नी-बच्चों के साथ घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी - फोटो : एजेंसियों ने जारी किया
पीड़िता बोली- लोगों के कपड़े उतरवाकर धार्मिक पहचान की
घटनास्थल के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें चार लोग जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक बच्चा भी है, जबकि कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति खून से लथपथ है। वीडियो में दो महिलाएं लोगों से मदद की गुहार लगाती दिख रही हैं। एक स्थानीय व्यक्ति उन्हें दिलासा दे रहा है। हमले में बाल-बाल बची एक महिला ने बताया कि आतंकियों ने उसके पति से नाम पूछा और जब पता चला कि वह मुस्लिम नहीं है तो उसके सिर में गोली मार दी। आतंकियों ने कुछ लोगों के कपड़े उतरवाकर उनकी धार्मिक पहचान की। एक अन्य महिला ने बताया, गोलियां चलते ही लोग बचने के लिए भागने लगे, लेकिन कहीं छिपने की जगह ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: दो माह और दस दिन... पत्नी के सामने कानपुर के शुभम का कत्ल, वीभत्स वीडियो देख खड़े हुए रोंगटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें