फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में रिसर्च असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

Sat, 17 Mar 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 4
jobs - फोटो : DEMO PHOTO
अगर आप साइंस, कामर्स या ह्यूमैनिटीज में पीजी की डिग्री प्राप्त किए हुए हैं तो जम्मू विश्वविद्यालय के 16 विभागों में रिसर्च असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमोशन आफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (पर्स) कार्यक्रम के तहत रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर युवाओं को मौका दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
JOBS - फोटो : demo photo
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च स्टडीज के मुताबिक केमिस्ट्री, बाटनी, आरएस एंड जीआईएस, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स, जियोलाजी, इनवायरनमेंटल साइंस, बायो टेक्नोलाजी, जूलाजी, स्टेटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी, होमसाइंस, इलेक्ट्रानिक्स, सेंटर आफ ह्यूमन जेनेटिक्स और फिजिक्स विभाग में रिसर्च असिस्टेंट रखे जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
jobs - फोटो : DEMO PIC
आवेदन के लिए संबंधित विषय की स्नातकोत्तर की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी आवश्यक है। पीएचडी और रिसर्च का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
jobs - फोटो : demo pic
जियोग्राफी के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस की अच्छी जानकारी भी होनी चाहिए, जबकि जियोलाजी के लिए कंप्यूटर समेत एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट्स का दो साल का अनुभव जरूरी है। बायोटेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स में पीएचडी वालों को प्राथमिकता होगी। जूलाजी में रिसर्च का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें