फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Mahadev: आतंकी के पास कहां से आई M4 कार्बाइन राइफल, जानें आतंक के अड्डे से क्या-क्या हुआ बरामद?

Mon, 28 Jul 2025 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतंकियों की पुष्टि होने पर अतिरिक्त बल को बुलाकर घेरा और सख्त किया गया ताकि आतंकी बचकर निकल न सकें। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई और तीन आतंकी ढेर हो गए।
विज्ञापन
1 of 8
सेना ने मार गिराए तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र के जंगल में भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। ये आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के बताए जा रहे हैं लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हुई थी। इनमें से कम से कम एक के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े होने की बात कही जा रही है। अलबत्ता, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एक एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, एके सीरीज की दो राइफल समेत गोला-बारूद बरामद हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर से 25 किलो दूर है मुठभेड़ स्थल
दाचीगाम वन क्षेत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर है और मुठभेड़ लिदवास में हुई। ऑपरेशन से जुड़े एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि स्पेशल फोर्सेज 4 पैरा और 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) को सोमवार की सुबह लिदवास में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी के सूचना मिली थी। इसके आधार पर ऑपरेशन महादेव शुरू किया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
मुठभेड़ स्थल की तरफ बढ़ता सुरक्षबल का काफिला - फोटो : अमर उजाला
सेना ने की थी अतिरिक्त घेराबंदी
आतंकियों की पुष्टि होने पर अतिरिक्त बल को बुलाकर घेरा और सख्त किया गया ताकि आतंकी बचकर निकल न सकें। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई और तीन आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन की सफलता पर चिनार कोर ने एक्स पर लिखा कि लिदवास में भीषण गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए। ऑपरेशन जारी है।

4 of 8
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
खाने-पीने का जुटा रखा था सामान
जिस स्थान पर आतंकी मारे गए हैं, वहां उनका एक ठिकाना भी था। इसमें आतंकियों ने खाने-पीने का सामान जुटा रखा था। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

5 of 8
सेना ने मार गिराए तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला
यह भी बोले आईजीपी....
मारे गए तीन आतंकियों मे से दो यासिर और सुलेमान हैं और पहलगाम हमले में शामिल थे... इस सवाल पर कश्मीर रेंज के आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि जैसा कि मैं पहले ही बता चुका हूं कि ऑपरेशन अभी जारी है। पहचान करने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

6 of 8
मुठभेड़ स्थल की तरफ बढ़ता सुरक्षबल का काफिला - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ स्थल की भौगोलिक स्थिति
हिमालय की जबरवन पहाड़ी रेंज में स्थित दाचीगाम एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह एक तरफ पुलवामा और दूसरी ओर गांदरबल जिले तक फैला है। यह उद्योग लगभग 141 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है। इस क्षेत्र में घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां, ढलान और गुफाएं हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मुठभेड़ स्थल - फोटो : PTI
पिछले साल दाचीगाम में ही मारा गया था आतंकी जुनैद
दाचीगाम के इसी क्षेत्र में 10 नवंबर 2024 को भी मुठभेड़ हुई थी। तब आतंकी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए भाग निकले थे। इसके बाद तीन दिसंबर 2024 को मुठभेड़ हुई और सुरक्षाबल ने लश्कर-ए-ताइबा के एक श्रेणी के आतंकी जुनैद भट को मार गिराया। यह बड़ी सफलता थी। वह गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में सुरंग निर्माण स्थल के पास 20 अक्टूबर 2024 को हुए हमले शामिल था। इस हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
मुठभेड़ स्थल - फोटो : PTI
जारी है ऑपरेशन
ऑपरेशन अभी भी जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस, पैरा मिलिट्री और सेना के जवानों की आतंकियों से गोलाबारी हुई। तीन शव देखे गए हैं, अभी ऑपरेशन जारी है इसलिए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। ऑपरेशन खत्म होने पर अधिक जानकारी साझा की जाएगी। -वीके बिरदी, आईजीपी, कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें