फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में उपद्रवियों और आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन 'काम डाउन' शुरू

Thu, 15 Sep 2016 12:14 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : PTI
घाटी में हिंसा का केंद्र बने दक्षिणी कश्मीर में जंगलराज खत्म करने के लिए सेना ने एक पूरी ब्रिगेड को खास अभियान में झोंक दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान - फोटो : PTI
पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में हालात को काबू करने के लिए बेखटके सेना सहित सीआरपीएफ और पुलिस के चार हजार जवानों का अमला अभियान में जुट गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
इलाके में सर्च अभ‌ियान जारी - फोटो : PTI
इन इलाकों में भीतरी सड़कों पर हाथों में पेट्रोल बम, लाठियां और पत्थर लिए घूम रहीं उपद्रवियों की टोलियां हाईवे की आवाजाही के लिए भी चुनौती बनी हुई हैं। खुफिया इनपुट हैं कि आतंकी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा की आड़ में करीब 100 आतंकी दक्षिणी कश्मीर में दाखिल हो गए हैं।

4 of 8
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : PTI
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिजर्व में रखे गए सुरक्षा बलों को सेना के ऑपरेशन काम डाउन के तहत चरणवार दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों में भेजा गया है। यहां उपद्रवियों ने जगह जगह पेड़ काटकर सड़कें रोक रखी हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
encounter - फोटो : PTI
बिजली के खंभे, जली टूटी गाड़ियों और चट्टानों से सड़कें ब्लॉक कर रखी हैं। पुलवामा के करीमाबाद इलाके में इन अवरोधों को हटाने के बाद आपरेशन काम डाउन में झोंके गए अमले ने शोपियां और कुलगाम का रुख कर दिया है। 
विज्ञापन

6 of 8
encounter - फोटो : PTI
बकरीद के मौके पर इस अभियान में आंशिक रुकावट आई है लेकिन ईद के बाद फिर से इसे तेज किया जाएगा। दक्षिण कश्मीर में 100 आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
encounter - फोटो : PTI
आतंकियों ने शोपियां के हेफ श्रीमल, पुलवामा के संबूरा, लीलाहार, त्राल और काकपोरा, कुलगाम के कैमोह और अनंतनाग के रेदवानी इलाकाें के जंगलाें को अपनी शरणस्थली बना रखा है। 
विज्ञापन

8 of 8
army encounter - फोटो : PTI
हिंसा के दौरान इन इलाकों में सुरक्षा बलाें की मौजूदगी प्रभावित रही थी जिसका फायदा उठाकर आतंकियाें ने केंद्रीय कश्मीर के बडगाम जिले से दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रवेश कर लिया और फिर अन्य इलाकों में फैल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें