प्याज के बढ़े दामों से घरेलू बजट डगमगा गया है। पिछले 15 दिनों में प्याज के दाम में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। दो सप्ताह पहले तक बाजार में प्याज के भाव 30 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 50 से 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। कई गुना दाम बढ़ने से प्याज का तड़का लगाना मुश्किल हो गया है। कई घरों में तो प्याज के इस्तेमाल में भी कमी हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को प्याज 80 रुपये तक बिका। दाम सुनकर कई ग्राहकों ने प्याज खरीदने से ही परहेज कर लिया। डोगरा बाजार और ज्यूल मेें सब्जी की दुकान करने वाले अशोक, रोशन और राकेश ने कहा कि प्याज के दाम बढ़ने के कारण खरीददारी कम हो रही है। कई लोग तो प्याज के दाम सुनकर ही वापस जा रहे हैं। होलसेल में पहले जहां 25 से 26 किलो प्याज बिक रहा था, वहां 45 से 46 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, शहर के अलग-अलग बाजारों में प्याज के दाम भी अलग-अलग रहे। परेड बाजार, मोती बाजार, कनक मंडी बाजार में प्याज के दाम 50 से लेकर 80 रुपये प्रति किलो रहे।
विज्ञापन
3 of 6
प्याज
बरसात में फसल खराब होने से चढ़े दाम
प्याज के दाम बढ़ने का कारण बरसात के दिनों में प्याज का बारिश से खराब होना बताया जा रहा है। शहर में प्याज की मुख्य सप्लाई नासिक से होती है, जहां फसल खराब होने के कारण आपूर्ति कम हो रही है। आगामी दिनों में राहत के आसार भी कम ही हैं।
4 of 6
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
नरवाल मंडी में 46 रुपये तक बिका प्याज
नरवाल सब्जी मंडी के आढ़तियों के अनुसार प्याज के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को प्याज 45 से 46 रुपये किलो के हिसाब से बेचा गया है। व्यापारियों की ओर से प्याज की डिमांड ज्यादा रही है। जरूरत के हिसाब से प्याज बेचा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण इलाकों में ज्यादा किल्लत
वेयरहाउस में होलसेल की दुकान करने वाले व्यापारियों के अनुसार प्याज 46 से 47 रुपये किलो बेचा गया है। प्याज की डिमांड ज्यादा रही है। दूरदराज इलाकों से व्यापारी प्याज की गाड़ियां भरकर ले गए हैं। सबसे ज्यादा किल्लत ग्रामीण इलाकों में चल रही है।
आधा किलो से ही चलाना पड़ेगा काम
डोगरा बाजार में खरीददारी करने आई महिला गीता ने कहा कि प्याज के दाम बढ़ गए हैं। पहले 50 रुपये किलो बिक रहा था। अब 80 रुपये पहुंच गया है। महंगाई की वह वजह से उन्होंने आधा किलो ही प्याज खरीदा है। अंजलि और संतोषी ने कहा कि प्याज के दाम अचानक बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है।