फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

विज्ञापन
1 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ‘100 डेज ऑफ यू टर्न गवर्नमेंट’ नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की। इस मौके पर उमर ने कहा कि जबसे यह सरकार सत्ता में आई है, तबसे अपने बयानों को लेकर कई यू टर्न लिए हैं।

पीडीपी और भाजपा ने एक ही अंदाज से चुनाव लड़ा। प्रचार के दौरान पीडीपी ने भाजपा को राज्य से दूर रखने को लेकर वोट मांगे। इसी तरह भाजपा ने परिवार शासन को हटाने को लेकर। सरकार बनते ही सबसे बड़ा यू टर्न लिया गया।

पीडीपी संरक्षक ने सफलतापूर्वक चुनावों के होने का सेहरा अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को पहनाया। बाद में यू टर्न लेते हुए चुनाव आयोग, सुरक्षाबल सहित लोगों को सेहरा बांध दिया।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

2 of 6
उमर ने कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह वही सरकार है, जिसने बाढ़ में प्रभावित लोगों की सहायता करने का वादा किया था। सरकार उन्हें 37 रुपये का चेक देकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही। नेकां-कांग्रेस सरकार में युवाओं के लिए भर्ती नीति लाने का प्रयास किया जा रहा था।

तब पीडीपी ने इसका विरोध करते हुए इसे चुनावों में मुद्दा बनाया। लेकिन अब वही यू टर्न लेते हुए खतरनाक भर्ती नीति लागू करवाने में करवाने में लगे हैं। उम्मीद है कि राज्यपाल इसकी अनुमति नहीं देंगे।

राज्य में विकास पर पूर्व सीएम ने कहा कि मुफ्ती ने यह बयान दिया गया था कि भाजपा का दामन थामने के पीछे उद्देश यह था कि राज्य में पैसों का बहाव सही हो और तेज गति से विकास हो।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

3 of 6
हालांकि इसके उलट देखने को मिल रहा। राजकोष में पैसा न होने से करीब 900 करोड़ के बिल लंबित पड़े हैं। इस कारण विकास कार्यों ऊपर ब्रेक लगी है। उमर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि एम्स कश्मीर में स्थापित किया जाएगा, लेकिन भाजपा के मंत्री पहले जम्मू में एम्स की स्थापना करने को लेकर बयानबाजी कर रहे।

उमर ने कहा कि वह विपक्षी दल होने के नाते भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह राज्य में विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे। सरकार 44 हजार करोड़ बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भी दे। उन्होंने ने कहा कि मुफ्ती को यू टर्न की पॉलिसी को त्याग कर किये वादे पूरे करने चाहिए।

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

4 of 6
‘भीख मांगने में शर्म आती है तो मुझे साथ ले चलें’

उमर ने कहा कि जो भी सरकार सत्ता में आती हैं, वह पिछली सरकार के कार्यों का लाभ पाती है। उन्होंने कहा कि पीडीपी आज कहती है कि उमर सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर ऐसा है, तो पैसा कहां गया। मौजूदा सरकार के वित्त मंत्री ने सदन में कहा था कि न तो वह खुद दिल्ली से भीख मांगेंगे न मुख्यमंत्री को मांगने देंगे। अब उन्होंने हम सबको भिखारी बना दिया है।

उन्होंने कहा कि अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान खुद राज्य के लोगों के लिए मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से जाकर भीख मांगी है। वित्त मंत्री को अपना घमंड छोड़ना चाहिए, क्योंकि राज्य की वित्तीय स्थिति खराब है।

कहा कि अगर उन्हें शर्म आती है, तो मुझे साथ ले चलें। मैं लोगों के लिए भीख मांग लूंगा। उमर ने कहा कि जबसे यह सरकार आई है, तबसे लगता है कि जम्मू और कश्मीर बंट चुका है। मुफ्ती भी वर्ष 2002 वाले नहीं रहे। उनमें बदलाव आया है।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

5 of 6
सरकार विरोधी रैली के दौरान उन्होंने कहा कि 100 दिनों के भीतर ही सरकार ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पीडीपी के साथ मतभेद होने के बावजूद नेकां ने बिना शर्त सहयोग देने का प्रस्ताव रखा था ताकि भाजपा को राज्य की सत्ता में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने डॉक्युमेंट्री रिलीज कर उड़ाई मुफ्ती की खिल्ली

6 of 6
मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने तथा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के नाम पर उन्होंने वोट मांगे लेकिन यह दोनों बातें मजाक बनकर रह गई। मुफ्ती ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली और बाढ़ से पीड़ित लोगों को उपेक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें