केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान रद्द करने के बाद से कश्मीर के लोगों के बीच विश्वास बहाली के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए ) अजित डोभाल लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को वह आतंकवाद के गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 5
अनंतनाग में अजीत डोभाल
- फोटो : ANI
इस दौरान उन्होंने बकरीद के लिए यहां पहुंचे पशु व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। पांच अगस्त को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विधेयक पारित होने के तुरंत बाद डोभाल कश्मीर घाटी पहुंच गए थे। तब से वह लगातार यहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अनंतनाग में अजीत डोभाल
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, शनिवार को एनएसए डोभाल अनंतनाग के पशु बाजार में पहुंच गए। यहां उन्होंने बकरीद के त्योहार के मद्देनजर भेड़ों को लेकर पहुंचे एक व्यापारी से भेड़ की कीमत, खानपान और वजन के बारे में पूछताछ की। जिस दौरान डोभाल बाजार में पशुओं के बारे में जानकारी ले रहे थे, तभी एक युवा व्यापारी ने डोभाल को यह बताया कि वह मवेशियों को द्रास से लाया है।
4 of 5
अनंतनाग में अजीत डोभाल
- फोटो : ANI
साथ ही व्यापारी ने डोभाल से यह भी पूछ लिया कि क्या वह जानते हैं कि द्रास कहां है? डोभाल द्वारा इसका जवाब देने से पहले ही अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने व्यापारी को बताया कि वह जिस आदमी से बात कर रहा है, वह एनएसए हैं। इसके बाद डोभाल ने मुस्कराते हुए उस व्यापारी की पीठ थपथपाई, हाथ मिलाया और वहां से चले गए।
हर दिन एक-एक क्षेत्र का ले रहे जायजा
इससे पहले शुक्रवार को डोभाल ने जुमे की नमाज के दौरान सहयोगियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने कई जगह रुक कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर पांच अगस्त के बाद के माहौल को परखा। बाद में उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों से बात की और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके शानदार काम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। डोभाल वीरवार को शोपियां में थे और वहां के लोगों के साथ उन्होंने सड़क पर खड़े होकर बिरयानी भी खाई थी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।