यूआईडीएआई ने आधार को लेकर एक नई घोषणा की है। यूआईडीएआई ने बताया है कि अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी आधार जारी किया जाएगा। यूआईडीएआई की ओर से इसे बाल आधार का नाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बाल आधार का रंग नीला होगा। जिससे की आसानी से इसकी पहचान हो सकें। बता दें कि बच्चें के 5 साल से बड़े होने की दशा में आधार को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होगा। इस अपडेट को आप किसी भी जनसेवा केंद्र में मुफ्त में करा सकते हैं।