उत्तरी भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई ताजा बर्फबारी के चलते बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तो पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। प्रदेश में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। उधर दिल्ली, पंजाब, हरयाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे भीषण ठंड पड़ेगी।
फोटो: बासित जरगर
विज्ञापन
2 of 7
snowfall srinagar
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि श्रीनगर शहर में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इसके पहले की रात से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीक के कोकेरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन
3 of 7
snowfall srinagar
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो एक डिग्री से अधिक कम रहा। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इसके पहले की रात की तुलना में आधा डिग्री अधिक रहा।
4 of 7
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया जबकि इससे पहले की रात का तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
snowfall srinagar
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लद्दाख क्षेत्र में लेह का बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह जिले में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संबंधित जिलों में लोगों को हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। एसडीआरएफ, पुलिस, पैरा मेडिकल स्टाफ को एंबुलेंस सहित सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।