फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार से अधिक भक्तों ने वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर की नए साल की शुरुआत, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2020 12:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
देशभर के श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाकर नए साल की शुरूआत की। साल के आखिरी दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा। 40 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेक कर मनोकामनाएं मांगी। धर्मनगरी कटड़ा और भवन मार्ग पर मां के जयकारे गूंजते रहे। बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सब कड़ाके की ठंड के बाद भी पूरे उत्साह से मां का आशीर्वाद पाने के लिए कतारबद्ध खड़े रहे। भारी भीड़ के चलते रातभर लंबी लाइनें लगी रहीं। रास्ते में जगह जगह श्राइन बोर्ड की ओर से अलाव के प्रबंध किए गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में मंगलवार दोपहर दो बजे तक 22 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करा चुके थे। शाम पांच बजे तक 30 हजार के करीब भक्त पंजीकरण कराकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। अभी कक्ष बंद होने में काफी समय शेष था।
विज्ञापन

3 of 7
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
छुट्टियां होने के कारण दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 30 से 35 हजार के करीब भक्त प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पिछले कुछ दिनों से कटड़ा के सभी होटल पैक चल रहे हैं। जम्मू में भी होटलों में अच्छी बुकिंग है। यहां दर्शन करने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पटनीटॉप और आस-पास के पर्यटक स्थलों पर जाने का प्लान बनाकर पहुंच रहे हैं।  

 

4 of 7
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
मां वैष्णो के दर्शनार्थियों की संख्या इस साल बीते वर्ष की तुलना में साढ़े 6 लाख कम रही। पिछले दिनों लगभग 20 से 25 हजार के करीब हर दिन भक्त आ रहे थे। दूसरी ओर हर दिन धुंध व कोहरे से बढ़ती ठंड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वर्ष 2011 व 2012 के बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2018 के मुकाबले वर्ष 2019 के 6.5 लाख करीब भक्तों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
वहीं वर्ष 2018 में 8586541 लाख भक्त मां के दरबार पहुंचे। वर्ष 2017 में 8173316 व 2016 में 7723721, 2015 में 7776604, 2014 में 7803193 और 2013 में 9323647 भक्त दर्शन के लिए मां के दरबार पहुंचे। इसके साथ ही 2012 में एक करोड़ का आंकड़ा पार हुआ था। 10495269 व 2011 में 10115647 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया, लेकिन वहीं इन दिनों सर्दी के कारण यात्रा में गिरावट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले व कुंभ मेले सहित अनुच्छेद 370 हटाना व केंद्र में चुनाव होने के कारण इस वर्ष यात्रा में काफी गिरावट आई है। टीवी-अखबारों से कश्मीर संबंधी कई सूचनाएं जारी होती हैं। घाटी के हालात का कटड़ा से सीधा कोई संबंध नहीं होता। फिर भी सूचनाओं का असर कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े पर पड़ता है।  -रमेश कुमार, सीईओ, श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें