केएएस के लिए आयोजित होने वाले कंबाइंड कंपीटीटिव एग्जाम में सरकार बड़ा फेरबदल करने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : डेमो
केएएस के लिए आयोजित होने वाले कंबाइंड कंपीटीटिव एग्जाम में भी निगेटिव मार्किंग होगी। सरकार यह परीक्षा संघीय लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की तर्ज पर आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
exam shimla
इस संबंध में अंतिम फैसला जल्द संभव है। नए पैटर्न में हर गलत जवाब के लिए 0.33 अंक काटने का प्रावधान होगा। केएएस प्रारंभिक परीक्षा में अभी दो पेपर होते हैं। एक जनरल स्टडीज का, जो 150 अंकों का है और दूसरा आयोग की ओर से दी गई सूची में से चुने गए ऐच्छिक विषय का, जो कि 300 अंकों का है।
4 of 6
बदलाव के बाद ऐच्छिक विषय का न होकर दोनों पेपर जनरल स्टडीज के ही होंगे, वह भी 200-200 अंकों के। जनरल स्टडीज के दूसरे पेपर में क्वालिफाई करना आवश्यक होगा। इसके लिए 33 फीसदी अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अभी यह पेपर दो घंटे की अवधि का है। आने वाले वक्त में दृष्टिबाधितों, सेरेब्रल पेल्सी के पीड़ितों (40 फीसदी तक) को प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के सूत्रों की मानें तो यह पैटर्न जल्द लागू हो सकता है। इसके लिए आयोग और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से कवायद को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कवायद का उद्देश्य यूपीएससी में जम्मू-कश्मीर के छात्रों की भागीदारी बढ़ाना है।