Mata Vaishno Devi Katra
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मनगरी में सोमवार को योगाश्रम परिसर में 27वें नवरात्र महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर दीप प्रज्ज्वलित किया और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद डोगरी गीत तारे तूड़ां पेईयां... से गितड़ू नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने मन मोह लिया।
लेजर शो से दर्शाई माता की कहानी
वहीं, माता की कहानी को लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह धर्मनगरी इस तरह की पहली पहल थी, जिसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें माता वैष्णो के कन्या रूप, मां वैष्णो की ओर से भूमिका मंदिर में भंडारा करना, भैरो बाबा की ओर से माता का पीछा करना, बाण गंगा, चरण पादुका, आर्दकुंवारी और भैरो घाटी के महत्व को दर्शाया गया। समारोह के अंत में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई, जिसमें चयनित 12 गायकों ने भेंटे प्रस्तुत कीं। यह प्रतियोगिता रात 12 बजे तक जारी रही।