फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2019: जम्मू में हो रही है मूसलाधार बारिश, मां वैष्णो देवी के भक्त इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 29 Sep 2019 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में शनिवार को मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया। जोकि आज यानी कि रविवार को भी बदस्तूर जारी है। आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरू हो गया है। देश के कोने-कोने से भक्त माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस नवरात्र माता के दर्शन करने के लिए कटड़ा जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

2 of 5
vaishno devi - फोटो : amar ujala
बारिश होने और बिजली चमकने के दौरान अनहोनी से बचने के लिए इन ये सावधानियां बरतें
 
  • जंगल या सड़क के किनारे पेड़ के नीचे न खड़े हों।
  • बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • धात्विक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
  • आपातस्थिति या विशेष जरूरत होने पर ही मोबाइल का उपयोग करें।
विज्ञापन

3 of 5
Vaishno Devi
  • जंगल में या आसपास निचले स्थानों या घाटी क्षेत्र में रहें, साथ ही ध्यान रखें कि इन क्षेत्रों में अचानक बाढ़ भी आ जाती है, जिससे सावधान रहें।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी पहाड़ी की चोटी पर खड़े न हों।

बता दें कि जम्मू संभाग में पहाड़ियों पर बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। बारिश से संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

4 of 5
गुफा से दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में 16.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री गिरकर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि संभाग के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाणगंगा स्थित प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शनिवार दोपहर 1 से 4 बजे तक हुई 61.6 मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के तापमान में भी गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें