करीब छह महीनों के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजोरी-पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड शनिवार को हल्के वाहनों के लिए खुल गई। मुगल रोड के खुलने से एडवेंचर के दीवानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन
2 of 6
mugal road
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल मुगल रोड सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ को कश्मीर घाटी से जोड़ता है। मुगल रोड पर कई अच्छे प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। इसी वजह से मुगल रोड पर्यटकों की पहली पसंद रहती है।
विज्ञापन
3 of 6
mugal road
- फोटो : Amar Ujala
वर्षबारी की वजह से साल में करीब छह महीने मुगल रोड बंद रहती है। ऐसे में राजोरी, पुंछ से कश्मीर आने-जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। पहले दिन मुगलरोड से पुंछ-राजोरी की तरफ से कम ही वाहन कश्मीर की तरफ गए, लेकिन शोपियां की तरफ से दिन भर में करीब चार दर्जन वाहन मुगल रोड के रास्ते इस तरफ आए।
4 of 6
mugal road
- फोटो : Amar Ujala
इस बीच पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिससे फिर से रोड बंद होने की संभावना पर जल्द ही रोड खोली जा सके।
विज्ञापन
5 of 6
mugal road
- फोटो : FILE PHOTO
इस बार लगातार मौसम खराब रहने के कारण मुगल रोड करीब एक महीना देरी से खुल पाई है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे के बाद जिले को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए बनाई गई मुगल रोड को हल्के एवं छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
गौरतलब है कि गत वर्ष नवंबर महीने में मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते में भी पीरपंजाल पर भार्री बर्फबारी होने के कारण मुगलरोड को समय पर नहीं खोला जा सका था।