फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रैली में हवा के साथ दौड़े रेसर, तस्वीरें

Sat, 20 Aug 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
car race - फोटो : Amar Ujala
हरि पैलेस से शनिवार तड़के रोमांच और जोश के साथ मारुति सुजुकी एफएमएससीआई नेशनल सुपर लीग टीएसडी (टाइम स्पीड डिस्टेंस) मुगल रैली का आगाज हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
mugal road - फोटो : Amar Ujala
पहले दिन लेग 1 में बीस वाहनों (कारों) पर सवार रेसरों ने हवा के साथ बातें करते हुए जम्मू संभाग के विभिन्न रूटों को कवर किया। इसमें एक वाहन में तकनीकी खराबी और एक में साथी चालक की तबीयत खराब होने से रविवार लेग 2 में 18 वाहनों को रवाना किया जाएगा। लेग 1 में रियासत से पांच टीमों ने शिरकत की।  
विज्ञापन

3 of 6
mugal road - फोटो : Amar Ujala
पहले दिन के पड़ाव में रैली जम्मू से शुरू होकर शिवखोड़ी, कालाकोट, राजोरी, सुंदरबनी, अखनूर से होती हुई शाम को वापस जम्मू पहुंची। इस दौरान रैली में सवार रेसरों ने संभाग के विभिन्न जिलों में स्पोर्ट्स एडवेंचर के साथ प्राकृतिक नजारों का मजा लूटा। 

4 of 6
mugal road - फोटो : Amar Ujala
टाइम-स्पीड-डिस्टेंस (टीएसडी) फार्मेट पर हो रही इस रैली में दिल्ली से एकमात्र महिला रेसर ख्याती शिरकत कर रही हैं। लेग 2 में रविवार को रैली जम्मू से शुरू होकर रियासी, सलाल, माहौर, गूल, रामबन, पत्नीटाप, उधमपुर से होती हुई वापस जम्मू आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
car race - फोटो : Amar Ujala
रैली में शामिल रियासत की टीमों में प्रणव वीर सिंह और सूर्य प्रताप सिंह, प्रशांत खजूरिया व नीतिश सिंह, अभिषेक राजपूत व नवीन कुमार, रघु राज थापा व हरप्रीत सिंह और मुदस्सर नबी व नितिन महाजन की जोड़ी शामिल हैं। हिमालय स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान विजय परमार के अनुसार पहले दिन लेग 1 की रैली सफल रही है। संबंधित रूट पर रेसरों को कोई रुकावट नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
car race - फोटो : Amar Ujala
रविवार को तड़के लेग 2 की रैली को रवाना किया जाएगा। कश्मीर हिंसा के कारण मुगल रैली इस बार घाटी में नहीं जा सकी है। इससे पूर्व की मुगल रैलियों ने जम्मू के साथ कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों को कवर किया था। इस बार देश भर से आए रेसरों को घाटी की हसीन वादियों से रूबरू होने का मौका नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें