फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर की यह 20 जगह, श्रीनगरी से श्रीनगर तक का किस्सा भी

Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 20
बेदह खूबसूरत हैं कश्मीर के यह 20 स्थान - फोटो : सोशल मीडिया
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर के हालात में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने से पहले पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने की एडवाइजरी वापस ले ली है। नई व्यवस्था आज से प्रभावी होगी। यानी आज से पर्यटक कश्मीर की वादियों में सैर करने जा सकते हैं। अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातें जरूर जान लीजिए..
विज्ञापन

2 of 20
कुछ ऐसा है गुलमर्ग का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर का सबसे बड़ा शहर और राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। यह अपनी विशिष्टताओं और खूबसूरती के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। श्रीनगर कस्बा दरिया झेलम के दोनों किनारों पर फैला हुआ है।



 
विज्ञापन

3 of 20
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
'राजतरंगिणी’ के लेखक कल्हण कहते हैं कि श्रीनगरी की स्थापना महाराजा अशोक ने तीसरी सदी में की थी। श्रीनगरी से बने श्रीनगर शहर का निर्माण परावरशना द्वितीय और ह्वेन सांग ने 631 एडी में कराया था।

 

4 of 20
पत्थर मस्जिद श्रीनगर - फोटो : सोशल मीडिया

पत्थर मस्जिदः यह मस्जिद पत्थर से बनी हुई है। इसका निर्माण नूरजहां ने करवाया था। उस दौरान इसमें सिर्फ शिया मुसलमान ही इबादत करते थे।



 
विज्ञापन

5 of 20
शाह हमदान मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया

शाह हमदान मस्जिदः यह मस्जिद शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है। जिसकी दीवारों पर पेपरमाशी की कारीगरी की गई है।


 
 
विज्ञापन

6 of 20
जामिया मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया
जामिया मस्जिद का निर्माण सुल्तान सिकंदर ने 1400 एडी में करवाया था।
 
 
विज्ञापन

7 of 20
नगीन झील - फोटो : अमर उजाला
नगीन झील श्रीनगर शहर से 8 किमी की दूरी पर है। जोकि अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। नीले पानी और चारों ओर अंगूठी की तरह दिखने वाले पेड़ों के कारण इसका नाम नगीन पड़ा है।




 

8 of 20
हरि पर्वत किला - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुओं का पवित्र कहे जाने वाला हरि पर्वत किला श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में शरीका पर्वत पर है। इसका निर्माण अत्ता मुहम्मद खान जोकि अफगानी शासक था उसने 18वीं सदी में करवाया था।

9 of 20
परी महल - फोटो : सोशल मीडिया
परी महल शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है, यह महल कभी बौद्ध मठ था। जिसे मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दाराशिकोह ने ज्योतिष के एक स्कूल के रूप में बदल दिया था।
 
 

10 of 20
kailash mountain
हजरत बल दरगाह जोकि शहर से 9 किमी की दूरी पर है। एक ओर झील तथा दूसरी ओर पर्वत श्रृंखला होने के कारण यह बहुत ही खूबसूरत दिखती है।
 

11 of 20
शंकराचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
शंकराचार्य मंदिर शहर से एक हजार फुट की ऊंचाई पर तख्त-ए-सुलेमान नामक पहाड़ी पर स्थित है। इसका निर्माण महाराजा अशोक के बेटे जलुका ने करवाया था। इस मंदिर से पूरी पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला के साथ ही शहर के कई भागों को देखा जा सकता है।
 
 

12 of 20
डल झील - फोटो : बासित जरगर
विश्वप्रसिद्ध डल झील शहर के पूर्व में स्थित है।

 

13 of 20
शिव मंदिर - फोटो : amarujala
 पहलगाम मार्ग पर स्थित मट्टन हिंदुओं का पवित्र स्थल है। यहां एक शिव मंदिर और खूबसूरत झरना भी है। श्रीनगर से यह 61 किमी की दूरी पर है।

 

14 of 20
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
मट्टन से 3 किमी आगे चलकर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं। जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।
 
 

15 of 20
उद्यान
अच्छाबल जोकि श्रीनगर से 58 किमी दूर और 1677 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां मुगल उद्यान भी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।
 
 

16 of 20
सांकतेकि तस्वीर, खंडहर - फोटो : सांकतेकि तस्वीर
शहर से 29 किमी की दूरी पर अंवतिपुर में अवंतिवर्मा के शासनकाल के खंडहर हैं। साथ ही 9वीं सदी के मंदिरों के अवशेष हैं।
 
 

17 of 20
वुलर झील - फोटो : बासित जरगर
एशिया की स्वच्छ और ताजे पानी की सबसे बड़ी वुलर झील, जोकि 125 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैली हुई है। यह शहर से करीब 60 किमी की दूरी पर है।

 

18 of 20
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में एक गुलमर्ग, जिसे लोग फूलों की घाटी भी कहते हैं। यह अपनी बर्फ के लिए प्रसिद्ध है।

 

19 of 20
वाटरफॉल - फोटो : Social media
श्रीनगर शहर से 70 किमी की दूरी पर स्थित कोकरनाग झरनों के लिए जाना जाता है।
 

 
विज्ञापन

20 of 20
अमरनाथ, बाबा बर्फानी
श्रीनगर से 96 किमी की दूरी पर पहलगाम एक बहुत ही रमणीय स्थल है। यह बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा का बेस कैंप भी है।


जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्द स्थलों की अगली कड़ी में पढ़ें- जम्मू और लद्दाख के रमणीय और विश्व प्रसिद्ध स्थल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें