श्रीनगर: रमजान पर बाजारों में बढ़ी रौनक
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में लोग ईद-उल-फित्र त्योहार की खरीदारी के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में बाहर आए। अधिकारियों ने कहा कि बेकरी, मीट और मुर्गे की दुकानों, रेडीमेड कपड़ों और क्रॉकरी की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। मुस्लिम समुदाय ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है।