फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और इस तरह होटल में छिपे आतंकियों का सेना ने किया सफाया!

Sat, 18 Mar 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
army - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने सेना के साथ मिलकर नरवाल स्थित होटल रेडिसन ब्लू में मॉक ड्रिल चलाई। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से यह एक्सरसाइज कर होटल कर्मियों को इसके प्रति जागरूक किया। पुलिस के कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
army - फोटो : file photo
एसपी साउथ संदीप चौधरी, एसपी आपरेशन विनय कुमार, एसडीपीओ ईस्ट अरुण जंबाल, नरवाल चौकी आफिसर वसीम मेहराज आदि की मौजूदगी में पुलिस और सेना के जवानों ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे होटल रेडिसन को घेर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
army - फोटो : Amar Ujala
देखते ही देखते पूरे होटल के हर कोने पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। एक पल के लिए होटल में मौजूद कर्मियों और लोगों को लगा कि कोई आतंकी हमला हो गया है। कुछ ही देर के बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि उनकी तरफ से यह एक सुरक्षा एक्सरसाइज है ताकि कभी कोई आतंकी हमला हो जाए तो किस तरह की तैयारी करके रखनी है। 

4 of 5
army - फोटो : Amar Ujala
होटल कर्मियों को बताया कि ऐसी कोई घटना होने पर किस तरह की सावधानियां बरती जानी चाहिए। एसपी संदीप चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों की आशंका काफी बढ़ गई है। ऐसे में सबका चौकन्ना होना ही सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। ऐसी किसी घटना होने पर सबसे पहले उन लोगों को सामना करना पड़ता है, जहां पर हमला हुआ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
army - फोटो : Amar Ujala
यदि यह लोग सतर्क रहेंगे और इन्हें जानकारी होगी तो कम से कम नुकसान होने की आशंका रहती है। इसी कड़ी में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले एक बड़े माल में भी पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें