फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

विज्ञापन
1 of 14
क्षेत्र के डालसर के पास एक ओवरलोडेड मिनी बस के गहरी खाई में पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस घोरडी से रामनगर जा रही थी। दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 8:20 बजे की है। दुर्घटना के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

2 of 14
रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को एक लाख तथा घायलों को दस हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार मिनी बस (जेके14सी-8068) सुबह आठ बजे घोरडी से रामनगर के लिए रवाना हुई।


विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

3 of 14
कटवालत से आ रही एक बस को उसने ओवरटेक कर ज्यादा सवारियां चढ़ाने के लिए मिनी बस की गति को और बढा दी।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

4 of 14
रामनगर से करीब दो किलोमीटर पहले काली माता मंदिर के पास मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। और वह गहरी खाई में जा गिरी। घायल यात्रियों के अनुसार चालक मेटाडोर को बहुत तेज गति से चला रहा था। यात्रियों के बार-बार मना करने के बावजूद वो मनमर्जी करता रहा।

विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

5 of 14
घायल यात्रियों ने यह भी बताया कि काली माता मंदिर के पास पहुंचने पर ड्राइवर टेपरिकार्डर में बज रहे गाने को रिमोट से बदल रहा था।

विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

6 of 14
संयोग था कि मिनी बस खाई में एक पेड़ से अटक गई। अन्यथा वह करीब सौ मीटर नीचे जाती और एक भी यात्रियों का बचना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

7 of 14
एक हाथ से गाड़ी चलाने के कारण संतुलन बिगड़ा। मिनी बस की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्रेक लगाने के बावजूद मेटाडोर करीब 15 फीट तक सड़क पर घिसटती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

8 of 14
बहरहाल हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

9 of 14
काफी मशक्कत से सभी घायलों और शवों को निकाला जा सका। सभी घायलों को पहले रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

10 of 14
घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

11 of 14
वहां से फिर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। मरने वालों में आठ पुरुष, पांच महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

12 of 14
कुछ ही मिनट के बाद प्रशासन के अधिकारी डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी, डीआईजी सुरिंदर कुमार गुप्ता, एसएसपी सुलेमान चौधरी, सीएमओ डा. चंद्र प्रकाश, एआरटीओ राजेश गुप्ता और डिप्टी एसपी ट्रैफिक, एसडीएम दरिंद्र शर्मा, तहसीलदार संदीप शर्मा, एसडीपीओ अभिषेक शर्मा, बीएमओ डा. राजेश गुप्ता और थाना प्रभारी दीपक पठानिया भी मौके पर पहुंच गए।

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

13 of 14
बाद में दो अन्य घायल भी यहां पहुंचे। वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता तथा रामनगर के एमएलए रनबीर सिंह पठानिया ने मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही रामनगर हास्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन

मिनी बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

14 of 14
डालसर के पास हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का निर्देश दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रो. अमिताभ मट्टू ने भी मृतकों के प्रति सहानुभूति जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें