फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एक छोटी सी गलती ने ले ली 17 लोगों की जान, पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर जताया दुख

Fri, 14 Sep 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा  हुआ। मिनी बस के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से 17 की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 11 को हेलीकाप्टर के जरिये जीएमसी जम्मू भेजा गया। उधर, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल भी पहुंचा। बस केशवान से किश्तवाड़ आ रही थी। इस घटना के बाद शुक्रवार देर रात पीएम मोदी ने भी ट्वीट इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने कि कामना की है।

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ शहर से 15 किलोमीटर दूर ठाकराई-कुडियां के पास जैसे ही मिनी बस (जेके 17-0663) पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जाते हुए चिनाब दरिया के पास टुकड़ों में बंट गई। हादसे के बाद इसमें सवार लोग इधर-उधर बिखरे पड़े मिले। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि आठ लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की जीएमसी जम्मू के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद 11 लोगों को पवन हंस और सेना के हेलीकाप्टर से जम्मू रेफर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 33 यात्री थे। उधर, देर शाम तक छह लोगों का किश्तवाड़ जिला अस्पताल में उपचार जारी था। इनमें एक दो साल की बच्ची आयशा भी है, जिसकी मां की हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
injured - फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ में शोक की लहर
हादसे के बाद पूरे जिले में खासकर शहर में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर भी पहुंचे। विधायक सुनील कुमार शर्मा भी पहुंचे और बचाव अभियान में हाथ बटाया। उनके अलावा शहर व अन्य आसपास के गांवों के लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। भंडारकूट स्थित सेना के जवान, पुलिस व एनजीओ अबाबील व सेवा भारती के सदस्य भी मौके पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने पहले गंभीर रूप से घायल लोगों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मृतकों के शव को भंडारकूट में सेना के कैंप में लाया गया, जहां उनकी पहचान के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन

3 of 5
injured - फोटो : अमर उजाला
पुत्र की मौत, पिता जीएमसी जम्मू रेफर
बताया जाता है कि कुछ घरों के दो-दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक परिवार ऐसा भी है, जिसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को जम्मू रेफर किया गया है। बताया जाता है कि विक्रम की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके पिता अशोक कुमार को जम्मू रेफर किया गया है। गांव के लोगों ने सोशल मीडिया में उसकी फोटो देखकर पहचाना।
 

4 of 5
injured - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
हादसे में मरने वालों में नजीर अहमद (45) निवासी सिरग्वाड़ी, मोहमद यूसुफ निवासी सिरग्वाड़ी, अख्तर हुसैन भट (42) निवासी नागडना केशवान, मजीदा बेगम(40) निवासी सिरग्वाड़ी, तारिक हुसैन (28) निवासी सिरग्वाड़ी, गुलाम मोहीउद्दीन(38), गिरधारी लाल निवासी मुडना अंजोल, नजीर अहमद(35) निवासी सिरग्वाड़ी, मिसरा बेगम निवासी सिरग्वाड़ी, उमर(18) निवासी सिगदी छात्रू, काजिम(30) निवासी सिरग्वाड़ी, शाहीना बेगम (25) निवासी सरांवा, वाहन चालक अशरफ हुसैन निवासी केशवान, नासिर हुसैन निवासी गठ डोडा, जब्बार हुसैन निवासी सरांवा, विक्रम(13) निवासी करून ठाकराई और कुलदीप सिंह निवासी ठाकराई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
injured - फोटो : अमर उजाला
जम्मू और किश्तवाड़ में भर्ती घायल
हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू रेफर घायलों में वसीम राजा(8) निवासी सिरग्वाड़ी, लाल सिंह निवासी ठाकराई, तारिक हसैन निवासी डेडपेठ, शबनम उर्फ मुक्ता बेगम गठ डोडा, फरीना निवासी सरांवा, अब्दुल्ला शेख निवासी केशवान, सकीना बेगम निवासी डेडपेठ, साजदा बेगम निवासी केशवान, अब्दुल रशीद निवासी केशवान और अशोक कुमार निवासी करून ठाकराई शामिल हैं। इनके अलावा जो घायल किश्तवाड़ जिला अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें इरफान निवासी नागनी केशवान, आयशा(2) निवासी सरांवा ठाकराई, यूसुफ निवासी सरांवा ठाकराई, मोहमद इस्माइल निवासी सिरग्वाड़ी, मुदस्सिर निवासी बोंजवाह और अजहर हुसैन निवासी निवासी केशवान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें