फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी कैदी को फिल्मी स्टाइल में अदालत में उड़ाया

विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी कैदी को सीजेएम (चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट) की कोर्ट से लेकर लौट रहे पुलिस वाहन में विस्फोट से कैदी की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में से एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीआईजी गरीब दास से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वाहन में विस्फोट होने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस के लिए यह सवाल सिरदर्द बना हुआ है कि आखिर वाहन में विस्फोटक लेकर कौन सवार था।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तानी कैदी को फिल्मी स्टाइल में अदालत में उड़ाया

2 of 5
डीआईजी ने सीजेएम कोर्ट परिसर में किसी के द्वारा कैदी को ग्रेनेड थमा देने की भी आशंका जताई। विस्फोट में मारे गए पाकिस्तानी कैदी की पहचान वहीद नूर खान और हमले में शहीद पुलिस कांस्टेबल की पहचान अब्दुल मजीद के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को विचाराधीन पाकिस्तानी कैदी वहीद नूर खान को श्रीनगर की सेंट्रल जेल से सोपोर सीजेएम कोर्ट ले जाया गया था। वहां उसे आतंकवाद संबंधित दो मामलों की सुनवाई के लिए ले जाया गया था। (फोटो-सोशल मीड‌िया)
विज्ञापन

पाकिस्तानी कैदी को फिल्मी स्टाइल में अदालत में उड़ाया

3 of 5
डीआईजी गरीब दास के अनुसार कैदी को लेकर  पुलिस पार्टी सोपोर सीजेएम कोर्ट से सेंट्रल जेल श्रीनगर लौट रही थी। इस दौरान सोपोर के हायगाम इलाके में पुलिस वाहन में विस्फोट हो गया। विस्फोट में कैदी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सोपोर अस्पताल पहुंचाया गया।

पाकिस्तानी कैदी को फिल्मी स्टाइल में अदालत में उड़ाया

4 of 5
बीएमओ (ब्लाक मेडिकल अफसर) सोपोर डॉ. सईद मसूद के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों में एएसआई गुलाम मोहम्मद, कांस्टेबल तस्सदुक अहमद, कांस्टेबल इख्तिखार अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद अनवर अली, ड्राइवर मोहम्मद अमीन डार और कांस्टेबल अब्दुल मजीद शामिल थे। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कांस्टेबल अब्दुल मजीद ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी कैदी को फिल्मी स्टाइल में अदालत में उड़ाया

5 of 5
हायगाम हमले में आरोपी था कैदी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट में मारा गया पाकिस्तानी कैदी वहीद नूर खान हायगाम में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में आरोपी था। इस हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसके अलावा उस पर पूर्व विधायक और नेकां नेता हाजी मोहम्मद अशरफ गनेई के घर पर हमला करने का भी आरोप था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें