जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने पर दिन के तापमान में सुधार आया है, लेकिन रात में पारे में गिरावट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 11-12 फरवरी को कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।