फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और हिमांचल में बर्फबारी के आसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड

Thu, 10 Jan 2019 10:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी - फोटो : SELF
जम्मू-कश्मीर सहित उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप आज और कल बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो जम्मू-कश्मीर सहित हिमांचल विभिन्न इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। 
जिसके चलते उत्तरी भारत में 10 से 12 जनवरी तक ठंड बढ़ सकती है। एक दिन पहले पारा चढ़ने से घटी शीतलहर का असर बुधवार को एक बार फिर प्रभावी दिखा। पहाड़ों पर बर्फ पर सूरज की किरणों के प्रभाव स्वरूप बर्फीली हवाएं और तेज हो गईं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया।  

 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall - फोटो : बासित जरगर
हालांकि मौसम विभाग के नए अनुमान के अनुसार, 10 से 13 तारीख तक मौसम में फिर तब्दीलियां होंगी। विभाग ने 11-12 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall
बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर मार पड़ सकती है। राजोरी, पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला उपायुक्तों को जरूरी आपात प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

4 of 6
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 3-4 डिग्री गिरावट चल रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Vaishno Devi - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री चढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall - फोटो : बासित जरगर
स्थान    न्यूनतम तापमान 
कारगिल  माइनस 15.3
गुलमर्ग    माइनस 10.0
लेह         माइनस 9.9 
पहलगाम माइनस 5.0
श्रीनगर    माइनस 3.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें