मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने के साथ रियासत में अमन के लिए दुआ मांगी। उन्होंने हाजी बैतुला यात्रा की सुचारू बनाने के साथ युवाओं से हिंसा को छोड़कर विकास की राह को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
2 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
इस साल हज यात्रा पर राज्य से 6457 यात्री जाएंगे। श्रीनगर से रोजाना दो फ्लाइट में 340-340 यात्री रवाना होंगे। जिसमें कुल 20 सीधी फ्लाइट हज के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
3 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
हज के लिए मदीना मुनवरा के लिए गई पहली फ्लाइट में 340 यात्री शामिल रहे। इसमें अनंतनाग से 238, श्रीनगर से 56, बारामुला से 11, कुलगाम से 8, पुलवामा से 6, बडगाम से 4, जम्मू से 3, कुपवाड़ा और गांदरबल से दो-दो यात्री शामिल हैं। दूसरी फ्लाइट में भी 340 यात्री रवाना हुए।
4 of 5
mehbooba
- फोटो : Amar Ujala
इसमें अनंतनाग से 197, बांडीपुरा से 79, श्रीनगर से 36, बारामुला से 8, पुलवामा से 6, कुलगाम से 5, गांदरबल और बडगाम से 4-4, शोपियां से 1 यात्री शामिल रहा। हज यात्रियों ने हज हाउस और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बेहतर प्रबंधों पर संतोष जताया।
इस दौरान हज एवं अकाफ मंत्री सईद फारूक अंद्राबी, विधायक नूर मोहम्मद शेख, सैफ-उद-दीन भट्ट, डीजीपी एसपी मिश्रा, मंडलायुक्त कश्मीर बशीर खान, आईजीपी कश्मीर सईद जावेद मुजतबा गिलानी, हज कमेटी आफ इंडिया के सदस्य मोहम्मद इरफान अहमद सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।