फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पंडितों की धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद पूजा करने मंदिर पहुंची महबूबा मुफ्ती

Mon, 13 Jun 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : PTI
गांदरबल जिले में तुलमुला स्थित क्षीर भवानी मंदिर में रविवार को क्षीर भवानी मेले का आयोजन हुआ। अनंतनाग में शनिवार रात काफिले पर पथराव से नाराज कश्मीरी पंडितों ने रविवार को क्षीर भवानी मंदिर पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 10
kheer Bhawani - फोटो : PTI
इसमें हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडितों ने हिस्सा लेकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और राज्य के अमन शांति के लिए प्रार्थना की। शाम के समय दोनों मंदिरों में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
तुलमुला स्थित क्षीर भवानी के मंदिर में धार्मिक भजन व मंदिर की घंटी की आवाज से शनिवार रात से ही पूरा वातावरण भक्तिमय बन चुका था। रविवार सुबह होते ही चिनार के पेड़ों के बीच स्थित माता क्षीर भवानी मंदिर में कश्मीरी पंडितों का पहुंचना शुरू हो गया। 

4 of 10
- फोटो : PTI
लंबी कतार में लगकर कश्मीरी पंडितों ने मंदिर में पूजन किया और झरने में दूध चढ़ाया। शाम तक मंदिर में पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : PTI
मान्यता है कि झरने के पानी से कश्मीर के हालात की भी जानकारी मिलती है। पानी का काला होना कश्मीर के लिए अशुभ होने का संकेत माना जाता है। इस वर्ष पानी साफ है और भक्तों के अनुसार घाटी के लिए शुभ संकेत है। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : PTI
क्षीर भवानी का मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इसमें मुसलमानों की तरफ से पूरा सहयोग किया जाता है। तुलमुला में मेले में ज्यादातर फूल और प्रसाद का स्टाल लगाने वाले स्थानीय मुसलमान हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
kheer Bhawani - फोटो : PTI
क्षीर भवानी मंदिर में  सुबह से कश्मीरी पंडितों का परिवार सहित पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के समय हवन यज्ञ आरंभ हुआ। इसकी पूर्ण आहुति दोपहर के समय डाली गई। 
 

8 of 10
kheer Bhawani - फोटो : PTI
लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की थाली चढ़ाई और साथ ही दूध भी चढ़ाया। मंदिर के बाहर पूरा माहौल मेले जैसा था। कई श्रद्धालुओं ने नि:शुल्क प्रसाद के स्टाल लगाए थे। 
 

9 of 10
kheer Bhawani - फोटो : Amar Ujala
जहां मंदिर पहुंचने वाले कश्मीरी पंडितों को ठंडा मीठा पानी पिलाने के साथ खाने पीने का सामान प्रसाद के रूप में दिया गया। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : PTI
माता क्षीर भवानी पीठ के सदस्य व पदाधिकारी सुबह से लेकर रात तक सेवा में जुटे रहे। वहीं शाम के समय मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें