मेरठ के कोल्ड स्टोर का लिंटर गिरने से मारे गए जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के सातों लोगों के गांव में मातम छा गया है। जब इनके परिवार के सदस्यों को मौत के बारे में पता चला तो अपनी सुधबुध खो बैठे। इस हादसे में किसी ने अपने पिता को, किसी ने भाई को और किसी ने अपना बेटा खो दिया है। रामनगर के जोफड़ में रहने वाला बलवंत अपने दो भाई सुदेश कुमार और सूरज चंद के साथ काम करने के लिए मेरठ गया था। तीनों इससे पहले भी कई बार मेरठ में काम करने के लिए गए थे। इनको हर बार ठेकेदार जगदीश ही लेकर जाता था।
विज्ञापन
2 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह ही तीनों एक साथ मेरठ पहुंचे और कोल्ड स्टोर में काम शुरू कर दिया। इनको नहीं पता था कि बलवंत हादसे का शिकार होने पर अपनी जान गंवा देगा। बलवंत की तीन बेटिया हैं और अब तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठा गया है। इनके गांव में जब बलवंत की मौत की सूचना पहुंची तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
3 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
बलदेव की है एक बेटी
पंचैरी तहसील के बदोता में रहने वाला बलदेव अपने पीछे एक बेटी को छोड़ गया है। इसके अलावा उसके तीन भाई और दो बहनें हैं। जिस बेटी की परवरिश के लिए बलदेव अपने घर से कई किलोमीटर दूर काम करने के लिए गया था, अब वह बेटी को नहीं देख सकेगा। वहीं बेटी को अपना पिता नहीं मिल सकेगा।
4 of 11
Meerut
- फोटो : अमर उजाला
शवों को लेने जिला प्रशासन की टीम रवाना
मेरठ में कोल्ड स्टोर का लेंटर गिरने से मारे गए मजदूरों को शवों को लाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी टीम को मेरठ के लिए रवाना कर दिया है। मेरठ में पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद यह टीम शनिवार रात तक शवों को लेकर उधमपुर पहुंचेगी। इनका अंतिम संस्कार रविवार को होने की संभावना है। मेरठ हादसे की जानकारी शाम के समय जिला प्रशासन तक भी पहुंच गई और यूटी प्रशासन से निर्देश मिलने पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन लोगों की टीम को मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया है। ये लोग शनिवार सुबह तक मेरठ पहुंच जाएंगे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे। इसके बाद शवों को उधमपुर और इनके ग्रामीण इलाकों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो काल कर जाना घायलों का हाल
मेरठ में हादसे की सूचना मिलने के बाद मजदूरों के परिवारों के होश उड़ गए। परिवार के सदस्य फोन के जरिए एक दूसरे के साथ संपर्क करने गले। फोन करके भी जब संतुष्टि नहीं हुई तो वीडियो काल कर अपने परिवार के सदस्य की हालत को देखा और जब लगा कि वह ठीक है तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
6 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
श्याम लाल अपने पिता यशपाल के साथ ही कोल्ड स्टोर में काम करने गया था। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब इनके परिवार के सदस्यों को इसका पता चला तो पहले दोनों को फोन किया, लेकिन इनके साथ संपर्क नहीं हुआ तो इसके बाद लंबे इंतजार के बाद श्याल लाल के साथ संपर्क हुआ तो उसने बताया कि दोनों को चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
7 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शुक्रवार को दौराला थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शिव शक्ति कोल्ड स्टोर में कार्य करने के दौरान बॉयलर फटने से लिंटर गिर गया और उधमपुर व रामबन के 7 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका उपचार मेरठ अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों के गांव में मातम छा गया है।
8 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
घर वालों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला उधमपुर से करीब 27 मजदूर जगदीश कुमार नाम के ठेकेदार के साथ मेरठ के कोल्ड स्टोर में काम करने के लिए गए थे। ये लोग सुबह करीब दस बजे मेरठ पहुंचे और कुछ देर आराम करने के बाद करीब 11 बजे काम शुरू कर दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक से एक धमाका हुआ और कोल्ड स्टोर का पूरा लिंटर गिर गया। अंदर काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में उधमपुर के छह मजदूरों और
9 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
रामबन के एक मजदूर की मौत हो गई। इसके अलावा कई मजदूर मलबे में दब कर घायल हो गए हैं। ठेकेदार जगदीश कुमार और मजदूर श्याम लाल ने बताया कि मजदूरों ने मेरठ पहुंचते ही काम करना शुरू कर दिया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक शनिवार सुबह से शीतगृह का संचालन शुरू होना था। इसका मुहूर्त तय किया था। इसके चलते रेफ्रिजरेटर चलाया गया। पाइपलाइन में अमोनिया गैस भी संचालित हो रही थी। दमकल की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अचानक गैस लीक हुई और रेफ्रिजरेटर से जुड़ा कंप्रेशर फट गया।
10 of 11
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार के साथ मेरठ में काम करने गए मजदूरों की सूची रामनगर निवासी
1. जगदीश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जोफड( ठेकेदार)
2. कृष्ण चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी जोफड।
3. हेम राज पुत्र शत्तो राम निवासी जोफड।
4. श्यामलाल पुत्र यशपाल निवासी जोफड (लड़का)
5. यशपाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी जोफड (पिता )
6. सुदेश कुमार पुत्र चरण दास निवासी जोफड (भाई)
7. सूरत चंद पुत्र चरण दास निवासी जोफड (भाई)
8. बलवंत कुमार पुत्र चरण दास निवासी परला जोफड(भाई)
पंचैरी और मोंगरी निवासियों की सूची
1. रतन सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी बदोता पंचैरी
2. रतन चंदर पुत्र मगत राम निवासी बदोता पंचैरी।
3. गोपाल सिंह पुत्र रोमाल सिंह निवासी लाली मोंगरी।
4. बलदेव सिंह पुत्र रोमाल सिंह निवासी बदोता पंचैरी।
5. घार सिंह पुत्र शंकर दास निवासी बदोता पंचैरी।
6. पवन सिंह पुत्र चंदू निवासी बदोता पंचैरी।
7. सतपाल पुत्र जगत राम निवासी कुड्डल पुरानी भुत्ती पंचैरी।
8. रोमेश पुत्र रतन लाल निवासी कारचा दनोता पंचैरी।
9. शमशेर सिंह पुत्र रतन लाल निवासी कारचा दनोता पंचैरी।
10. संधूरू पुत्र सरदू निवासी कुद्दल पुरानी भुत्ती पंचैरी।
11. काका राम पुत्र केशु निवासी लोअर मीर पंचैरी।
12. सोहन सिंह पुत्र फरगन निवासी मालती पंचैरी।
13. रोमेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी लाली मोंगरी।