श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में आने वाले श्रद्धालु अब इस मोबाइल एप के जरिये हर प्रकार की जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
मंगलवार को डीजीपी एसपी वैद ने जिला पुलिस लाइन रियासी से कटड़ा वैष्णो देवी के लिए मोबाइल एप को लांच किया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि कटड़ा में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनकी सुरक्षा के लिए कटरा पुलिस का ये कदम कारगार साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : DEMO PIC
श्रद्धालु गुगल प्ले में जाकर कटड़ा वैष्णो देवी पुलिस को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कटड़ापुलिस.इन का भी इस्तेमाल कर उसके जरिये कटड़ा की विस्तारपूर्वक जानकारी ले सकते हैं।
इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिला पुलिस लाइन से शुरू की गई इस एप के मौके पर आईजीपी जम्मू जोन डाक्टर एसडी सिंह, उधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी विरेंद्र शर्मा एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट, एएसपी कटड़ा नरेश सिंह भी मौजूद थे।