नगरोटा में मंगलवार सुबह हुए आतंकी हमले के पहले भी कई बार आतंकवादियों द्वारा सेना के कैंपो को निशाना बनाया जा चुका है। नगरोटा में सेना के कैंप की ऑफिसर्स मेस पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिश में हमला हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
उड़ी हमला
नगरोटा के पहले सेना के उड़ी स्थित कैंप पर पाकिस्तान से आए फिदायीन आतंकियों ने हमला किया था इस हमले में सेना के कई जवान शहीद हुए जिसके बाद पीओके में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
विज्ञापन
3 of 7
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
उड़ी हमले के चंद दिनों के बाद बारामूला में भी सेना के कैंप को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस दौरान मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया था।
4 of 7
uri
- फोटो : PTI
इससे पहले साल 2013 में सितंबर महीने के दौरान मेहसर में सेना के एक कैंप पर हमला किया गया था जिसमें सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी समेत कुल 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
uri
- फोटो : PTI
आतंकियों ने मेहसर में जिस आर्मी कैंप पर हमला किया वह जम्मू संभाग के सांबा जिले के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
6 of 7
पठानकोट एयरबेस
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के अलावा पिछले साल पंजाब के पठानकोट में भी आतंकियों द्वारा एयरफोर्स के बेस कैंप पर हमला किया गया था।
सेना के कैंपों पर हमले में कई बार पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पिछले दिनों हुए कई आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ होने की बात सामने आ चुकी है।