फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकी के समर्पण की कहानी, मेजर बोले- साहिल, मेरी बात सुन, मेजर शुक्ला बोल रहा हूं...

Sat, 26 Jun 2021 09:55 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी से आत्मसमर्पण की अपील करते चौधरीगुंड सीओबी के मेजर शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में आतंक विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाली सेना का एक बार फिर से मानवीय चेहरा देखने को मिला। शोपियां के हांजीपोरा में हुई मुठभेड़ के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड सीओबी के मेजर शुक्ला मुठभेड़ के दौरान बेमनिपोरा शोपियां के एक स्थानीय आतंकी साहिल रमजान डार पुत्र मोहम्मद रमजान डार से आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

इस अपील के दौरान मेजर शुक्ला आतंकी को समझा रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित कर करे हैं कि उसे कुछ नहीं होगा, वह आत्मसमर्पण कर दे। मेजर शुक्ला और आतंकी के बीच काफी देर तक चली बातचीत आखिरकार रंग लाई और आतंकी को आत्मसमर्पण कराने में सेना के हाथ सफलता लगी। इस मुठभेड़ में लश्कर का एक अन्य स्थानीय आतंकी मुर्तजा मारा गया।
आगे की स्लाइड में- कुछ इस तरह चली मेजर शुक्ला और आतंकी साहिल के बीच बातचीत ...
विज्ञापन

2 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मेजर शुक्ला- साहिल, मेरी बात सुन। मेजर शुक्ला बोल रहा हूं। चौधरीगुंड से। साहिल, तुम्हें मेरी आवाज आ रही है? 
आतंकी साहिल- हां, आ रही है। आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- हां, जब आवाज आ रही है तो मेरी बात सुनो। मैंने तुम्हें पहले भी मौका दिया। अब आखरी रिक्वेस्ट कर रहा हूं। अपना हथियार डाल दो, हाथ ऊपर करके बाहर आ जाओ। मैं इस बात की गारंटी दे रहा हूं अगर तुम हथियार डालकर बाहर आते हो तो तुम्हें कुछ भी नहीं होगा। अपने घरवालों, दोस्तों और मां-बाप को याद करो।
आतंकी साहिल- मुझे कुछ सब याद है।

4 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- तो जब सब याद है बच्चे, प्लीज मेरी रिक्वेस्ट है।
आतंकी साहिल- टेंशन मत लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
मेजर शुक्ला- मेरी रिक्वेस्ट है। हथियार डालकर बाहर निकल आ, हाथ ऊपर करके। मैं चाहता हूं, तू सरेंडर करे। तेरे घरवालों को जानता हूं, तभी चाहता हूं, तू सरेंडर करे। उनके ऊपर जो दिक्कतें गुजरेंगी, वो तू नहीं समझ सकता। इसलिए बोल रहा हूं, सरेंडर कर। साहिल, सुन रहा है मैं क्या बोल रहा हूं? 
आतंकी साहिल- थोड़ा वेट (इंतजार) करो।
इसके बाद आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें